{"_id":"67f021e43081dd772d0dd2bc","slug":"married-woman-dies-dowry-death-alleged-shravasti-news-c-104-1-srv1002-110322-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप
Fri, 04 Apr 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 04 Apr 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
एसपी कार्यालय के बाहर मौजूद महिला के परिवारीजन।
इकौना (श्रावस्ती)। शिवाजोत के मजरा कुम्हारनपुरवा निवासी एक महिला की बृहस्पतिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुरालीजनों के मुताबिक विवाहिता ने फंदे से लटक कर आत्महत्या की है। जबकि मृतका के पिता ने पति समेत छह लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इकौना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम केवलपुर के मजरा बरथनवा निवासी गुरु प्रसाद यादव ने अपनी पुत्री सीमा देवी यादव (25) का विवाह आठ वर्ष पूर्व इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हारन पुरवा निवासी दद्दन यादव से किया था। पांच वर्ष पूर्व सीमा विदा होकर ससुराल आई थी। सीमा की तीन माह की एक बेटी भी है। बृहस्पतिवार रात ससुरालवालों ने गुरुप्रसाद को सीमा की मौत होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि सीमा का शव जमीन पर रखा था। मृतका के पिता ने पति दद्दन, ससुर सियाराम यादव, सास, जेठ नेब्बू लाल, जेठानी व देवर शिवराज पर दहेज में बाइक व रुपयों की मांग पर पुत्री को प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया है। इकौना पुलिस ने केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों ने पुलिस कार्यालय पर किया प्रदर्शन
सीमा के मायके पक्ष के लोगों ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि इकौना पुलिस केस दर्ज न करके आरोपियों का बचा रही है। परिजनों ने अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार यादव से मुलाकात करके प्रार्थना पत्र भी सौंपा। एएसपी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। इस आश्वासन के बाद परिजन लौट गए।