{"_id":"6297ab5c090a9072a33cf126","slug":"married-woman-died-under-suspicious-condition-srawasti-news-lko633297961","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा (श्रावस्ती)। खर्च वीरान गांव निवासिनी एक विवाहिता की मंगलवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुरालीजनों का कहना था कि विवाहिता की मौत का कारण सर्प दंश है। जबकि मृतका के पिता ने गले में फंदे का निशान होने व उसकी हत्या का दवा करते हुए इकौना पुलिस से शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
गोंडा जिले के थाना इटियाथोक निवासी सियाराम ने अपनी पुत्री कुसुम (19) का विवाह 11 माह पूर्व इकौना थाना क्षेत्र के खर्च वीरान निवासी शिव प्रसाद के साथ किया था। जिसकी मंगलवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुरालीजनों द्वारा सियाराम को फोन पर सूचना दी गई कि उसकी पुत्री की सर्पदंश से मौत हो गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मृतका के पिता ने देखा कि कुसुम के गले में फंदे का निशान था। इस पर मृतका के पिता सियाराम द्वारा इकौना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
सूचना के बाद उप जिलाधिकारी आरपी चौधरी, सीओ महेंद्र पाल शार्मा के साथ मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक इकौना संतोष तिवारी ने शव को कब्जे में ले लिया। जिसका पंचनमा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। मृतका के परिवारीजनों का कहना था कि देर रात मोबाइल चलाने को लेकर पति-पत्नी में नोकझोंक हुई थी। इसके बाद कुसुम ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया था। जहां उसे किसी विषैले सर्प ने डस लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि पिता का आरोप था कि ससुरालीजनों ने कुसुम को मारपीट कर फंदे से लटका दिया है। इस बारे में थाना प्रभारी का कहना है कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।