फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Married woman died under suspicious condition

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Sun, 13 Sep 2020 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Married woman died under suspicious condition
इकौना (श्रावस्ती)। महादेवा जगदीश गांव निवासी एक विवाहिता की शनिवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसकी सूचना मृतका के मायके वालों को दिए बगैर ससुरालीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मौके पर पहुंचे मृतका के ताऊ ने ससुरालीजनों पर अपनी भतीजी की हत्या कर लाश जलाने का आरोप लगाया है। वहीं घटना के बाद ससुरालीजन घर छोड़ कर फरार हैं। सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बहराइच के थाना पयापुर अंतर्गत ग्राम अमदापुर के मजरा सोखवा निवासी हरिनारायण पुत्र सियाराम ने अपने छोटे भाई की पुत्री अनीता (20) का विवाह एक वर्ष पूर्व इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम महादेव जगदीश निवासी विजय पाल के साथ किया था। अनीता की शनिवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना की सूचना मायके वालों को दिए बगैर ससुरालीजनों ने रविवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर महादेवा जगदीश गांव पहुंचे अनीता के ताऊ हरिनारायण ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए भतीजी को प्रताड़ित करने व उसकी हत्या कर लाश को जलाने का आरोप लगाते हुए मृतका के पति विजय पाल, जेठ इंद्रपाल व ससुर राम मनोहर सहित सास के विरुद्ध इकौना थाने में तहरीर दी है। सूचना के बाद गांव पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी इकौना तारकेश्वर पांडेय, थाना प्रभारी अनिल दीक्षित ने घटना का जायजा लिया। वहीं ससुरालीजन घर छोड़ कर फरार है। इस बारे में थाना प्रभारी अनिल दीक्षित ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed