फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Married woman died under suspicious condition

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Thu, 25 Jun 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Married woman died under suspicious condition
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। चौगोई निवासिनी एक विवाहिता की गुरुवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पिता ने पति की पिटाई से पुत्री की मौत होने का आरोप लगाया है वहीं ग्रामीणों के अनुसार विवाहिता ने कोई विषैला पदार्थ खा लिया था।
विज्ञापन

सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम चौगोई निवासी फरहान अली पुत्र अमजद अली ने अपनी पुत्री कलामुन (28) का निकाह तीन वर्ष पूर्व मल्हीपुर थाना क्षेत्र के हरदत्त नगर गिरंट के मजरा गड़रियनपुरवा निवासी सलमान पुत्र रमजान के साथ किया था। बुधवार को कलामुन का पति सलमान से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन

इसके बाद सलमान ने उसकी पिटाई कर दी। इससे उसे गंभीर चोट आई। इस पर परिवारीजन उसे मनवरिया दीवान गांव निवासी एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां हालत में सुधार के बाद रात में ही उसे वापस घर ले आया गया था। इसके बाद गुरुवार भोर उसकी हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसे मिर्जापुर चौराहा स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले जा रहे थे, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार कलामुन ने कोई विषैला पदार्थ खा लिया था। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे पिता फरहान ने इसकी सूचना हरदत्त नगर गिरंट चौकी पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। मृतका के पिता के अनुसार सलमान की ओर से आए दिन उसकी पुत्री को मारा पीटा व परेशान किया जाता था। बुधवार की रात पति की पिटाई के बाद उसकी पुत्री की मौत हो गई है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक सोनवा बृजेश द्विवेदी ने बताया कि अभी उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिली तो मामला दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed