फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Mark land for temporary cow shelter

अस्थाई गोआश्रय स्थल के लिए चिह्नित करें भूमि

Thu, 02 Jun 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Mark land for temporary cow shelter
श्रावस्ती। विकास भवन स्थित राप्ती सभागार में गुरुवार को गोआश्रय स्थलों के संचालन के लिए समीक्षा बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता करते हुए सीडीओ ने ग्राम पंचायतों में अस्थाई गोआश्रय स्थलों के निर्माण के लिए तत्काल भूमि का चिह्नांकन कर उसका विवरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह ने गोआश्रय स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने व अधिक से अधिक निराश्रित गोवंशों को संरक्षित किए जाने के लिए रणनीति बनाने पर चर्चा की। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन न्याय पंचायतों में स्थाई व अस्थाई गोआश्रय स्थल संचालित अथवा निर्माणाधीन हैं, उनको छोड़कर अन्य सभी न्याय पंचायत में अस्थाई गोआश्रय स्थलों के निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि (जलभराव की संभावना रहित) का चिह्नांकन कर तत्काल विवरण उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने जिले में उपलब्ध सभी गोचर व चारागाह की भूमि का भी विवरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया ताकि गोआश्रय स्थलों पर संरक्षित गोवंशों के लिए हरे चारे का उत्पादन कराया जा सके। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को संबंधित उपजिलाधिकारी से संपर्क करके प्रत्येक न्याय पंचायत में चिह्नित भूमि पर अस्थाई गोआश्रय स्थलों की स्थापना के लिए आवश्यक इस्टीमेट तैयार करते हुए निर्माण कराने के लिए कार्यवाही करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिया कि अपने क्षेत्र अंतर्गत संचालित व प्रस्तावित गोआश्रय स्थलों के लिए स्थानीय निराश्रित गोवंश की संख्या के अनुरूप कैचमेंट एरिया का निर्धारण करें। सभी उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी व पशु चिकित्साधिकारियों को अपने क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायतवार अवशेष निराश्रित गोवंश का नये सिरे से सर्वे कराने, ग्राम पंचायतवार आकलित संख्या की सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया ताकि निकटस्थ गोआश्रय स्थलों में निराश्रित गोवंशों को संरक्षित कराया जा सके।

इस मौके पर उपजिलाधिकारी भिनगा प्रवेंद्र कुमार, उपजिलाधिकारी जमुनहा सौरभ शुक्ला, जिला विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, परियोजना निदेशक इंद्रपाल सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जयइंद्र सिंह, उपनिदेशक कृषि कमल कटियार, सहायक निदेशक मत्स्य सुरेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed