{"_id":"5d33575a8ebc3e6cd666d5c3","slug":"marital-death-in-suspicious-circumstances-srawasti-news-lko471876463","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
विज्ञापन
रतनापुर (श्रावस्ती)। ग्राम चौंगोई के मजरा लाल कैंदुआ निवासी एक महिला की शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मायके वालों को दिए बगैर ससुरालीजनों ने मृतका का रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने विवाहिता की हत्या कर शव जलाने व सबूत मिटाने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए सोनवा थाने में तहरीर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बहराइच के थाना रिसिया अंतर्गत ग्राम खैरी दिकौली निवासी रामफेरन ने अपनी पुत्री अनुसूना (25) का विवाह छह वर्ष पूर्व सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम चौंगोई के मजरा लाल कैंदुआ निवासी दुखहरन के साथ किया था। अनुसूना की शुक्रवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
ससुरालीजनों ने घटना की सूचना मायके वालों को दिए बगैर आनन फानन में शुक्रवार देर रात घर के पास खेत में मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया। लालकैंदुआ गांव में ही रामफेरन की दूसरी बेटी की भी शादी हुई है। उसने शनिवार सुबह घटना की जानकारी अपने पिता रामफेरन को दी।
विज्ञापन
जानकारी के बाद रामफेरन शनिवार सुबह सोनवा थाने पहुंचे। जहां उसने प्रार्थना पत्र देकर ससुरालीजनों पर अपनी पुत्री की हत्या करने, शव को जलाने व सबूत मिटाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
घटना की सूचना के बाद लाल कैंदुआ पहुंची सोनवा पुलिस ने मुआयना किया। पुलिस मृतका की अस्थि को अपने साथ सोनवा थाने ले गई है। इस बारे में एएसपी बीसी दुबे ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जांच कराई जा रही है। यदि आरोपों की पुष्टि हुई तो मामला दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।