{"_id":"5e4c1ba58ebc3ef27f73289b","slug":"mandalayukta-and-dig-listened-to-the-resolution-day-srawasti-news-lko509278699","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस में मंडलायुक्त व डीआईजी ने सुनी फरियाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस में मंडलायुक्त व डीआईजी ने सुनी फरियाद
विज्ञापन
भिनगा तहसील में समस्या सुनती डीएम।
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिले की तहसीलों में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 223 मामले आए, इनमें से 15 का मौके पर निपाटार हुआ। भिनगा में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता आयुक्त देवी पाटन मंडल गोंडा ने की।
भिनगा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त महेंद्र कुमार ने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित विभागीय अधिकारी फरियादियों की समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता से ले। जिसका समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से निपटारा करें। जिससे फरियादियों को अपनी समस्याओं का निपटारा कराने के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने निर्देश दिया कि आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सहित कार्यालय में प्राप्त शिकायतों का भी समय सीमा के अंदर निपटारा करें।
पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ. राकेश सिंह ने कहा कि तहसील व थाना दिवसों में प्राप्त शिकायतों को पंजिका में दर्ज करें। पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं थानाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि थानों में आयोजित समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को सूचीबद्ध कर प्राथमिकता के आधार निपटारा कराएं। बार्डर क्षेत्रों में विशेष निगरानी भी बरती जाए। इस दौरान कुन्ननपुर निवासी सलीम अहमद ने 10 लाख रुपये विद्युत बिल आने की शिकायत की। जबकि उसका कहना था कि वह समय से अपने विद्युत बिल का भुगतान कर रहा है। इस पर अधिशासी अभियंता पावर कॉर्पोरेशन को विद्युत बिल संशोधित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
भिनगा देहात निवासी शिवकुमार ने किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाने, पैकौरी निवासी रामगोपाल सिंह ने ढैंचा बीज का अनुदान दिलाने की मांग की। इस दौरान यहां कुल 105 शिकायतें आई। इनमें से पांच मामलों का निपटारा हो सका। इस दौरान डीएम यशु रुस्तगी व एसपी अनूप सिंह सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। इकौना में 91 के सापेक्ष 08 व जमुनहा में 27 के सापेक्ष 02 शिकायतों का निपटारा किया गया।