फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Making Corona Free Panchayat a priority for everyone

गांव सरकार की पहली प्राथमिकता, कोरोना मुक्त पंचायत

Thu, 27 May 2021 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Making Corona Free Panchayat a priority for everyone
श्रावस्ती। पहली बैठक के साथ ही गांव की सरकार पूरी तरह क्रियाशील हो गयी है। यह बैठक का आयोजन कही पंचायत भवन में तो कही स्कूलों में हुआ। इसमें जुटे ग्राम पंचायत के चुने हुए प्रतिनिधियों ने एकमत से अपनी ग्राम पंचायत को कोरोना मुक्त बनाने की प्राथमिकता को दर्शाया। पहली बैठक में सभी ने गांव को कोरोना मुक्त बनाने का संकल्प लेने के बाद विभिन्न समितियों के गठन की प्रक्रिया को पूरा किया।
विज्ञापन

ग्राम सरकार की पहली बैठक गुरुवार को पंचायत भवनों, सामुदायिक भवनों या अन्य सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित हुई। पहली बैठक कई मायनो में महत्वपूर्ण रही। कोविड काल के मद्देनजर पंचायतों की पहली बैठक को ज्यादा महत्वपूर्ण माना जा रहा था। बैठक में स्वास्थ्य क्षेत्र की चुनौतियों को देखते हुए कोरोना और ब्लैक फंगस से बचाव, राहत के उपायों पर जोर रहा। प्रशासनिक समिति में भी कोरोना से गांवों को बचाने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पंचायत को इस महामारी से बचाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

इसी के साथ ही ग्राम विकास के लिए समितियों का गठन किया गया। जिसमें प्रत्येक समिति में पंचायत के छह निर्वाचित सदस्यों को शामिल किया गया। प्रत्येक समिति में एक महिला, एक एससी व जहां एसटी उपलब्ध थेे वहां उनको शामिल करते हुए एक ओबीसी वर्ग के सदस्य को भी मौका दिया गया। जिले की कुल 397 ग्राम पंचायतों में से पहली बैठक केवल 225 संगठित ग्राम पंचायतों में ही आयोजित हुई। जिला पंचायत राज अधिकारी किरन ने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराते हुए ग्राम पंचायतों की पहली बैठक का आयोजन जिले में कराया गया। सभी ग्राम पंचायतों की बैठक का मुख्य एजेंडा कोरोना मुक्त गांव बनाने का रहा। नव गठित पंचायतों में 85 फीसदी सीटों पर युवाओं का कब्जा है। यह युवा 35 वर्ष से कम उम्र के है। इसके साथ ही लगभग 90 फीसदी प्रधान शिक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधी आबादी की हिस्सेदारी भी दमदार
ग्राम प्रधान पद पर महिलाओं की अच्छी खासी संख्या है। इन निर्वाचित प्रधानों में अधिकांश परास्नातक है। इसमें से कुछ ही महिलाए है जो निरक्षर है। इसलिए पहली बैठक में इसका असर दिखाई दिया। जहां महिला प्रधान है। वहां पहली बैठक में वह स्वयं मौजूद थी। यही नहीं गांव के विकास के लिए उनकी ओर से माडल भी प्रस्तुत किया गया।
इन समितियों का हुआ गठन
ग्राम पंचायतों की पहली बैठक गुरुवार को हुई। इस बैठक में ग्राम पंचायतों में छह समितियों का गठन किया गया। इसमें शिक्षा, नियोजन एवं विकास, स्वास्थ्य कल्याण, जल प्रबंधन, निमाज्ण कायज्, प्रशासनिक समितियां शामिल हैं।

मुख्यमंत्री प्रधानो से करेंगे बात
ग्राम प्रधानों की पहली बैठक होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहली बार सभी प्रधानों से वीसी के माध्यम से 28 मई को शाम साढ़े तीन बजे संवाद करेंगे। इसके लिए सभी प्रधानों को वेबिनार से जोडा जाएगा। इसकी सूचना सभी ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को दिया गया है। साथ ही उनसे कहा गया है कि वे अपने क्षेत्र के सभी प्रधानों को वीसी से जोड़ने का प्रयास करेंगे और खुद भी मौजूद रहेंगे। यह जानकारी डीपीआरओ किरन ने दी।
अशिक्षित प्रधानों की ब्लाकवार स्थिति
ब्लाक अशिक्षित
जमुनहा 08
इकौना 09
गिलौला 18
हरिहरपुररानी 08
सिरसिया 36
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed