{"_id":"5e594e368ebc3ef3b13b6d41","slug":"make-quality-of-discussions-disposed-srawasti-news-lko5111379193","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण करें निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण करें निपटारा
विज्ञापन
सोनवा थाने का निरीक्षण करते एसपी।
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। सोनवा थाने का शुक्रवार को एसपी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्त्र शस्त्र सहित अभिलेख, मालखाना, माल मुकदमाती, भवन आदि का जायजा लिया। उधर गुरुवार शाम एएसपी ने सोनवा थाने पहुंच कर अपराध समीक्षा बैठक की। जहां मिली खामियों को दूर करने के लिए निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह शुक्रवार को सोनवा थाने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय में मौजूद अभिलेख व हेल्प डेस्क आदि का जायजा लिया। उन्होंने अभिलेखों का ठीक से रखरखाव करने को कहा। मालखाना का निरीक्षण कर लावारिस तथा मुकदमाती मालों का निपटारा करने को कहा। थानों पर तैनात सभी विवेचकों को लंबित विवेचनाओं का जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिया।
वहीं प्रभारी निरीक्षक को जनसंख्या के आधार पर ग्रामीण क्षेत्र में तीन हजार से चार हजार की आबादी पर एक बीट तथा शहरी क्षेत्र में पांच हजार से छ हजार की आबादी एक बीट बनाने का निर्देश दिया। आगामी त्यौहार को लेकर त्योहार रजिस्टर भी देखा। इसके साथ ही होली के त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने, अफवाह फैलाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखने एवं उनके खिलाफ कार्यवाही करने को कहा। इसके बाद उन्होंने थाना परिसर, आवासीय भवनों, भोजनालय, प्रसाधन आदि का निरीक्षण कर उसे स्वच्छ रखने का निर्देश दिया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक बृजेश द्विवेदी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक इंद्रदेव पांडेय, उपनिरीक्षक अजय कुमार, सुरेश चंद्र पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
दो विवेचकों से स्पष्टीकरण तलब
एएसपी बीसी दुबे ने गुरुवार शाम सोनवा थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपराध समीक्षा भी की। इसमें उन्हें 12 विवेचनाएं लंबित मिलीं। विवेचना निस्तारण में शिथिलता बरतने पर दो विवेचकों से स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके साथ ही आगामी त्यौहार को लेकर सभी को होलिका दहन स्थान, जुलूस मार्ग चिह्नित करने तथा संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, आगंतुक कक्ष, हवालात, बैरक, मालखाना, शस्त्रों, भोजनालय, थाना कार्यालय में रजिस्टरों को चेक किया।