{"_id":"64a9a1764d8ff2e99206959a","slug":"make-arrangements-for-the-cleanliness-of-the-hospital-dm-srawasti-news-c-104-1-slko1050-363-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल की सफाई व्यवस्था करें दुरुस्त : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल की सफाई व्यवस्था करें दुरुस्त : डीएम
Sat, 08 Jul 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 08 Jul 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। सीएचसी इकौना के औचक निरीक्षण पर पहुंची डीएम कृतिका शर्मा ने अस्पताल परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने परिसर के साथ ही ओपडी व वार्डों की सफाई व्यवस्था को भी पूरी तरह दुरुस्त बनाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा।
डीएम ने सीएचसी के पंजीकरण काउंटर, दवा वितरण काउंटर, प्रसव कक्ष, एक्सरे वार्ड, जनरल वार्ड, जननी सुरक्षा वार्ड, नवनिर्मित ड्रग वेयर हाउस, मुख्य औषधि भंडार, पीआईसीयू वार्ड, ऑपरेशन थिएटर, बीपीएमयू कक्ष, यूआईपी स्टोर, इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी मरीज पंजिका, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत बनाए जा रहे गोल्डन कार्ड कक्ष का निरीक्षण कर मौजूद दस्तावेजों को भी देखा। कहा कि अस्पताल में मौजूद आयुष्मान मित्र फील्ड में जाकर पात्रों को प्रेरित कर लाभार्थियों के कार्ड बनाने का लक्ष्य पूरा करे।
उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिया कि सीएचसी व पीएचसी में इलाज सुविधाओं की हकीकत परखने के लिए रोस्टर तैयार कर निरीक्षण कराए। इस कार्य के लिए सभी डिप्टी सीएमओ को जिम्मेदारी सौंपी जाए। इस दौरान एसडीएम इकौना सालिकराम व सीएचसी प्रभारी सहित अन्य चिकित्सक व पैरामेडिकल कर्मी मौजूद रहे।