फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Make agriculture science center and airport faster

कृषि विज्ञान केंद्र और एयरपोर्ट का विकास कराएं तेज

Sat, 19 Sep 2020 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Make agriculture science center and airport faster
श्रावस्ती। मुख्यमंत्री ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से देवीपाटन मंडल सहित जिले की 10 से 50 करोड़ की परियोजनाओं की समीक्षा की। इसके साथ ही उर्वरक की उपलब्धता व कोविड-19 के रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों को भी जाना। इस दौरान सीएम ने विकास कार्यों से जुड़े अधिकारियों को कार्य में तेजी लाकर लक्ष्य पूर्ति का निर्देश दिया। इसके साथ ही विकास कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी व शिथिलता पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। कहा कि श्रावस्ती में निर्माणाधीन जिला जेल के बजट में कोई बदलाव नहीं होगा। पुनरीक्षित बजट भेजने की आदत छोड़े। इसके साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र और एयरपोर्ट के विकास का कार्य तेजी से कराएं।
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवी पाटन मंडल सहित जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधायक रामफेरन पांडेय से निर्माणाधीन विकास परियोजना की प्रगति आदि के संबंध में फीडबैक लिया। जिलाधिकारी टीके शिबु ने सीएम को बताया कि श्रावस्ती नीति आयोग की ओर से चयनित महत्वाकांक्षी जिलों में शामिल है। इसके तहत स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास तथा आधारभूत संरचना के क्षेत्र में विकास के लिए कार्य किये जा रहे है। नीति आयोग की ओर से जनवरी, फरवरी में वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास के क्षेत्र में पूरे देश में श्रावस्ती को 15वां स्थान मिला।
विज्ञापन

इसके साथ जिले को तीन करोड़ रुपये और देने के लिए चयनित किया गया। जुलाई में शिक्षा क्षेत्र में जिले को 7वां स्थान प्राप्त हुआ है। नीति आयोग की ओर से निर्धारित सेक्टर एवं बिंदुओं पर सुधार लाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। यहां मनरेगा में 1926664 मानव दिवस सृजन का लक्ष्य है। जिसके सापेक्ष 1765983 मानव दिवस का सृजन करके श्रमिकों को 99.18 प्रतिशत भुगतान किया गया। राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान डीएम ने बताया कि जिले के वार्षिक लक्ष्य 19760.52 लाख रुपये के सापेक्ष कर्मिक उपलब्धि 4193.98 लाख रुपया है, जो 51.43 प्रतिशत है। संबंधित अधिकारियों को वसूली का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड-19 के लिए सरकार की ओर से निर्धारित प्रोटोकाल के अनुरूप मरीजों को सभी सुविधाएं मुहैया करायी जा रही हैं। एलवन हास्पिटल भंगहा का निरंतर भ्रमण कर मरीजों को सभी सुविधाएं व्यवस्थित ढंग से उपलब्ध करायी जा रही है। होम आइसोलेटेड मरीजों का स्वास्थ्य टीम द्वारा बराबर निगरानी के साथ ही कलेक्ट्रेट में संचालित एकीकृत कोविड कंट्रोल से भी मरीजों से उनके दूरभाष पर बात कर प्रतिदिन उनका हाल लिया जा रहा है।
जिले में हरदत्तनगर गिरंट में पॉलीटेक्निक, भिनगा में जनपद न्यायालय एवं श्रावस्ती में रीजनल कनेक्टीविटी स्कीम के तहत नो फिल्स एयरपोर्ट, भिनगा में नवीन मंडी स्थल का निर्माण एवं राजस्व अधिकारियों तथा कर्मचारियों के लिए आवास निर्माण आदि कार्य कराये जा रहे है। जिन्हें शीघ्र पूरा करने के लिए निर्देश दिया गया है। घर-घर नल योजना के तहत पूर्व से ही 22 ग्राम पंचायतों के 90 मजरों में पाइप पेयजल की व्यवस्था चल रही है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में सात परियोजनाओं की और स्वीकृति मिली है। इनका कार्य पूरा हो जाने पर सात ग्राम पंचायतों के माध्यम से 45 और मजरों में पाइप पेयजल से पानी मुहैया कराया जायेगा।

एलओवी के तहत शौचालय निर्माण का शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया जा चुका है। एनओएलबी के तहत शौचालय निर्माण के लक्ष्य 9584 के सापेक्ष 8924 एवं सामुदायिक शौचालय लक्ष्य 397 के सापेक्ष 62 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। डीएम ने प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण एवं शहरी के बारे में भी बताया। साथ ही जमुनहा तहसील को जोड़ने वाले तिलकपुर मधवापुर घाट मल्हीपुर मार्ग सहित भिनगा इकौना मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य की प्रगति की जानकारी दी। इस दौरान सीडीओ कुमार हर्ष सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed