फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Mahatma Buddha was a great saint: Nikita

महान संत थे महात्मा बुद्ध : निकिता

Mon, 12 May 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 12 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Mahatma Buddha was a great saint: Nikita
जगतजीत इंटर कालेज में आयोजित कार्यशाला में मौजूद छात्र छात्राएं। 
कटरा (श्रावस्ती)। जगतजीत इंटर कालेज में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान लखनऊ की ओर से पांच दिवसीय बौद्धिक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। तीसरे दिन रविवार को आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य राम बिहारी वाजपेयी ने की।
विज्ञापन

बौद्धिक कार्यशाला की रविवार को शुरुआत महामाया राजकीय बालिका इंटर कॉलेज इकौना की प्रधानाचार्य निकिता वर्मा ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध एक महान संत थे। उन्होंने अपने जीवन के दौरान अनेक ज्ञानवर्धक तत्वों को खोजा और उन्हें लोगों के साथ साझा किया। वह एक धार्मिक गुरु, दार्शनिक तथा महापुरुष थे। संसार के सुख-दु:ख के बारे में अनुभव कर इसे समझा था।
विज्ञापन

वहीं जगतजीत इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने कहा कि गौतम बुद्ध ने संसार के सुख-दु:ख के बारे में अनेक ज्ञानवर्धक तत्वों को खोजा जैसे कि चतुराश्रम, अहिंसा, मध्यम मार्ग और अनात्मवाद आदि। उन्होंने बौद्ध धर्म का संचार किया। उनकी शिक्षाएं भारत और अन्य देशों में फैली हुई हैं। इस दौरान छात्रों ने भगवान बुद्ध की प्रार्थना की। इस दौरान हनुमान प्रसाद, मन्ना त्रिपाठी, अंजलि, राजन, अजीत यादव, शुभम, सूर्यांश, सुमन, विपिन कुमार, जीतू चौधरी, रितेश कुमार गुप्ता, प्रभास शुक्ला, गौरव गोस्वामी सहित काफी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed