{"_id":"5f5a489d8ebc3e6a08248b75","slug":"magic-hit-the-farmer-death-srawasti-news-lko5394753145","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान को मैजिक ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान को मैजिक ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध परिपथ पर महामाया डिग्री कॉलेज इकौना के निकट खेत की रखवाली करने जा रहे एक किसान को मैजिक ने टक्कर मार दी। इससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी इकौना लाया गया। जहां से हालत गंभीर होने के कारण उसे बहराइच रेफर किया गया था। बहराइच ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची श्रावस्ती पुलिस ने लाश का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम भिट्ठी निवासी द्वारिका प्रसाद (25) पुत्र जगन्नाथ प्रसाद का खेत खरगौरा बस्ती में पड़ता है। बुधवार रात करीब आठ बजे द्वारिका खेत की रखवाली करने साइकिल से खरगौरा बस्ती जा रहा था। जैसे ही वह बौद्ध परिपथ स्थित महामाया डिग्री कॉलेज के निकट पहुंचा, तभी बलरामपुर से इकौना आ रही एक तेज रफ्तार मैजिक ने द्वारिका प्रसाद की साइकिल को टक्कर मार दी। जिससे द्वारिका प्रसाद साइकिल सहित मार्ग पर ही दूर जा गिरा।
घटना के बाद मैजिक चालक मौके पर रुके बिना वाहन सहित फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर किया था। बहराइच ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों की सूचना पर पहुंचे श्रावस्ती चौकी प्रभारी किसलय मिश्रा ने शव का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वहीं किसान की मौत के बाद से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।