{"_id":"6935d3aa8f977b370d05998f","slug":"madrasa-teacher-riding-bike-collides-with-cattle-dies-shravasti-news-c-104-1-srv1004-116315-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: मवेशी से टकराए बाइक सवार मदरसा शिक्षक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: मवेशी से टकराए बाइक सवार मदरसा शिक्षक, मौत
Mon, 08 Dec 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 08 Dec 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। बहराइच-इकौना मार्ग पर रविवार को बाइक सवार मदरसा शिक्षक मवेशी से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
इकौना क्षेत्र के मोहल्ला लाजपत नगर निवासी नसीर अहमद (24) मदरसा शिक्षक थे। शनिवार को बाइक से अपनी बहन के घर कैसरगंज गए थे। रविवार को वहां से लौटते समय बौद्ध परिपथ पर इकौना देहात के मुर्गी फार्म के पास वह मवेशी से टकरा गए।
हादसे में गंभीर रूप से घायल नसीर को राहगीरों ने सीएचसी इकौना पहुंचाया। हालत गंभीर देख चिकित्सकाें ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। वहां भी हालत में सुधार न होने से चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही नसीर की मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर चले आए। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। राहगीरों ने बताया कि नसीर ने हेलमेट नहीं लगाया था।