फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   made people aware of rights

लोगों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Sat, 18 Sep 2021 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
made people aware of rights
श्रावस्ती। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला जज के निर्देश पर न्याय विभाग की ओर से शुक्रवार को भिनगा व जमुनहा में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान जन सामान्य को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राधिकरण के सचिव व सिविल जज प्रवर खंड ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन

इस दौरान भिनगा में सिविल जज व प्रभारी सचिव मृत्युंजय श्रीवास्तव ने शिविर में वृद्धजनों के संरक्षण एवं उनके अधिकार तथा उनके हित में शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से जागरूक करते हुए कहा कि प्राचीन काल में वृद्धों की स्थिति अत्यंत उन्नत एवं सम्मानजनक रही है। उनका समाज एवं परिवार में अलग वर्चस्व था। परिवार की सभी बागडोर उनके हाथों में हुआ करती थी। परिवार का फैसला उनकी सलाह के आधार पर होता था।
विज्ञापन

उन्होंने न्याय बंधु एप के बारे में अन्य कानूनी जानकारी भी दी। साथ ही कहा कि केंद्र सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा गरीब, जरूरतमंदों को नि:शुल्क विधिक सहायता के लिए न्याय बंधु एप लांच किया गया है। आमजन एप को डाउनलेाड करके नि:शुल्क कानूनी सहायता का लाभ लें। न्याय बंधु एप पूरे देश मे हिंदी व अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है। विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 की धारा 12 के दायरे मे आने वाला कोई भी व्यक्ति आवेदक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अधिवक्ता संघ के अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, महामंत्री दिलीप तिवारी, दिनेश पाठक, इंद्रसेन वर्मा, जगतराम वर्मा व विष्णुदत्त अस्थाना ने भी लोगों को विधिक अधिकारों के बारे में जानकारी दी। वहीं तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नि:शुल्क विधिक सेवा, एडीआर की उपयोगिता के बारे में बताया गया। साथ ही वृद्धजनों की समस्याओं को सुनकर निराकरण करने के लिए संबंधितों को आदेशित किया गया। इस मौके पर आमजन को विधिक सेवा संबंधी पंफलेट भी वितरित किया गया। वहीं जमुनहा तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में तहसीलदार नारायण सिंह, अमर चंद्र, मायाराम, पवन कुमार व रामदयाल ने भी लोगों को विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed