{"_id":"64821c16bbf3e3773b0c3c48","slug":"made-aware-about-the-prevention-of-child-labor-and-child-marriage-srawasti-news-c-104-1-slko1050-8-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: बाल श्रम व बाल विवाह की रोकथाम को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: बाल श्रम व बाल विवाह की रोकथाम को किया जागरूक
Thu, 08 Jun 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 08 Jun 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति, मानव तस्करी व बाल विवाह रोकने के लिए जिला पुलिस एक संस्था के साथ मिलकर सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम चला रही है। इसी के तहत बृहस्पतिवार को मल्हीपुर, जमुनहा चौकी व हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र में रैली निकाली गई। साथ ही कई स्थानों पर गोष्ठी का आयोजन कर लोगों को जागरूक भी किया गया।
जिले में एसपी प्राची सिंह के निर्देश पर बाल श्रम, बाल भिक्षा उन्मूलन व बाल विवाह रोकने के लिए सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मल्हीपुर के जमुनहा चौकी व हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के बदला चौकी पुलिस ने संस्था के सदस्यों के साथ मिलकर जागरूकता रैली निकाला।
इस दौरान गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। जिसमें एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाने के प्रभारी पंकज कुमार ने कहा कि सरकार ने बाल श्रम को अपराध घोषित किया है। इसके बावजूद समस्या की जड़ तक पहुचे बिना इसका निदान नहीं हो सकता है। शिक्षा बच्चों का अधिकार है। इसके बल पर बच्चों के सुनहरे भविष्य की स्थापना की जा सकती है।