फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Lockout on 20 gas agencies

20 गैस एजेंसियों पर तालाबंदी

Thu, 01 Aug 2019 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Lockout on 20 gas agencies
श्रावस्ती। बहराइच में मंगलवार को एक गैस एजेंसी के मैनेजर की पैसा जमा करने जाते समय बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद जिले के गैस एजेंसी संचालकों में रोष है। घटना से नाराज जिले की 20 गैस एजेंसी के संचालकों ने गुरुवार को अपने प्रतिष्ठानों में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडेय को सौंपे ज्ञापन में जिले के गैस एजेंसी संचालकों ने कहा है कि बहराइच में मंगलवार को राज गैस सर्विस रिसिया बाजार के मैनेजर शशिकांत सिंह को बैंक में कैश जमा करने जाते समय लुटेरों ने गोली मार दी थी। इससे उनकी मौत हो गई थी। मैनेजर की हत्या के बाद आरोपी ढाई लाख रुपये कैश का बैग लेकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन

घटना के दो दिन के बाद भी पुलिस लुटेरों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इससे सभी गैस एजेंसी संचालकों सहित गैस वितरक व अन्य कर्मियों में सुरक्षा को लेकर भय है। ऐसी घटना किसी भी गैस एजेंसी संचालकों के साथ हो सकती है। घटना के विरोध में श्रावस्ती व बहराइच के सभी गैस एजेंसी संचालकों ने एक दिवसीय हड़ताल का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के तहत गुरुवार को गैस आपूर्ति व वितरण बंद रखा गया है। ऐसे में गैस एजेंसी संचालकों ने तीन दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी करने व उनके विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। ऐसा न होने पर गैस एजेंसी संचालकों ने सेवा बंद कर प्रदेश स्तर पर व्यापक विरोध व आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

इस दौरान मनोहरापुर इंडेन गैस ग्रामीण वितरक, राज इंडेन गैस भिनगा, विकास एचपी गैस ग्रामीण वितरक, अनुपम एचपी गैस, राजा एचपी गैस, सोनी एचपी गैस, घनश्याम एचपी गैस, अजय भारत गैस, श्रीराम भारत गैस आदि एजेंसी के संचालक व उनके प्रतिनिधि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed