फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   lock Down

मुंबई व लखनऊ से वापस घर लौट रहे 11 लोगों को पुलिस ने किया क्वारंटीन

Thu, 23 Apr 2020 09:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
lock Down
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। मुंबई और लखनऊ में मेहनत मजदूरी करने वाले 11 लोग गुरुवार को जनपद पहुंचे। पुलिस को देखकर सभी ने भागने का प्रयास किया। वहीं ग्रामीणों की सूचना के बाद तुलसीपुर चेकपोस्ट पर तैनात सोनवा पुलिस ने सभी को रोक लिया।
विज्ञापन

इसके बाद सभी की जांच स्वास्थ्य कर्मियों से कराकर उन्हें क्वारंटीन के लिए भेजा गया है। संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान जिले के नौ लोग मुंबई से पैदल घर के लिए निकल पड़े। जो कई दिन बाद गुरुवार को पैदल ही सोनवा थाना क्षेत्र के तुलसीपुर पहुंचे।
विज्ञापन

जहां लगे चेकपोस्ट को देख सभी नौ लोग छिपकर भाग रहे थे। जिन्हें देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुलसीपुर चेकपोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मियों को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने सभी नौ लोगों को रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन्हें तुलसीपुर चेकपोस्ट लाकर वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों से उनकी जांच कराई गई। रोके गए लोगों की पहचान मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बीरपुर लौकिहा निवासी शरीफ, फिरोज, आसिफ, मुकीम, युनुस, मोहम्मद रियाज, मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ही जाकिर, दौलत व असरफा बाजार निवासी जुबेर के रूप में हुई। जिन्हें बाद में पुलिस ने क्वारंटीन के लिए भेजा है।

वहीं लखनऊ से वापस लौट रहे मल्हीपुर थाना क्षेत्र के हरदत्त नगर गिरंट निवासी सतगुर प्रसाद व नूर मोहम्मद की भी पुलिस ने जांच कराई। इन्हें भी क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed