{"_id":"5eece5f58ebc3e42f80154e1","slug":"listen-seriously-matters-related-to-women-and-adolescent-girls-srawasti-news-lko5267678121","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला व किशोरियों से संबंधित अपराधों के प्रति बरतें संवेदनशीलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला व किशोरियों से संबंधित अपराधों के प्रति बरतें संवेदनशीलता
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में महिलाओं व बच्चियों के अपहरण, छेड़छाड़ आदि के मामलों को पुलिस गंभीरता से ले। ऐसे मामलों में तहरीर के अनुरूप मामला पंजीकृत कर धाराएं लगाई जाएं। उनकी समय से विवेचना कर आरोपियों को दंडित किया जाए। जिससे महिलाओं व बच्चियों के साथ होने वाले अपराधों में कमी आ सके।
यह बातें शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यशाला में अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने कही। उन्होंने कहा कि देवी पाटन मंडल परिक्षेत्र गाेंडा के पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ. राकेश सिंह ने महिलाओं व बच्चियों से संबंधित अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने का निर्देश दिया है।
ऐसे में सभी सीओ व प्रभारी निरीक्षक सहित थाना प्रभारी महिलाओं एवं बच्चियों के अपहरण आदि के संबंध में जो भी तहरीर थानों पर प्राप्त हो उसी के अनुरूप मामला दर्ज कर धाराएं लगाई जाएं। इस दौरान सहायक अभियोजन अधिकारी आलोक पांडेय व रितेश जायसवाल ने संबंधित जानकारी दी। कार्यशाला में पुलिस कर्मियों के प्रश्नों का समाधान भी किया गया। मौके पर सभी थाना प्रभारी, वाचक पुलिस अधीक्षक, सभी थानों के प्रधान आरक्षी, मोहर्रिर व सीसीटीएनएस कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं जिला पुलिस की ओर से शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय परिसर सहित सभी तहसीलों, कस्बों, बैंकों व बाजारों में जांच अभियान चलाया गया। इसमें शामिल अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे, क्षेत्राधिकारी नगर हौसला प्रसाद व क्षेत्राधिकारी इकौना तारकेश्वर पांडेय ने पुलिस कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। इस दौरान सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्रों में जांच कर लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए सामाजिक दूरी का पालन करने तथा मास्क, सैनिटाइजर आदि का उपयोग करने का सुझाव दिया।