फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   List the complainants and settle the complaints: DM

फरियादियों को सूचीबद्ध कर निपटाएं शिकायतें : डीएम

Sat, 06 Jun 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 06 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
List the complainants and settle the complaints: DM
श्रावस्ती। भिनगा तहसील का शनिवार को डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न कार्यालयों का भ्रमण कर जानकारी ली, साथ दस्तावेज भी देखे। उन्होंने दस्तावेज सही ढंग से रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान डीएम ने अभिलेखागार में जाकर राजस्व दस्तावेज के बस्तों को देखा। अभिलेख तितर-बितर होने पर जिम्मेदारों को व्यवस्थित करने का निर्देश दिया। साथ ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए भी कहा।
विज्ञापन


उन्होंने फरियादियों को सूचीबद्ध कर शिकायतों का निस्तारण करने का निर्देश दिया। इसके बाद डीएम ने एसडीएम न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय, लेखपाल कक्ष, रजिस्ट्रार कानूनगो कक्ष, रिकार्ड रूम, संग्रह कक्ष का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने नजारत कक्ष में पहुंचकर राजस्व मामलों की विभिन्न पंजिकाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही आय व व्यय पंजिका, शिकायत पंजिका, डाक टिकटों का लेखा तथा तामीला पंजिका आदि की गहनता से जांच की। इस मौके पर एसडीएम आशीष भारद्वाज, तहसीलदार जागृति सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed