फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Library equipped with new books and computers

नई पुस्तक व कंप्यूटर से लैस पुस्तकालय तैयार

Sat, 18 Jun 2022 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
Library equipped with new books and computers
कलेक्ट्रेट के सामने तैयार हो रही आधुनिक राजकीय लाइब्रेरी - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। किताबों के शौकीन लोगों को जल्द ही आधुनिक राजकीय पुस्तकालय की सुविधा मिलेगी। यहां कंप्यूटर की भी व्यवस्था रहेगी। आधुनिक लाइब्रेरी सोमवार तक आम लोगों को मिल सकती है। इसका काम अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

जिले में अभी तक पुस्तकालय केवल नाम मात्र का था। यहां पुस्तकों का अभाव था। भवन पर दूसरे विभाग का कब्जा था। पुस्तक प्रेमियों को केवल इस बात से ही संतोष करना पड़ता था कि कागजों में उनके जिले में लाइब्रेरी मौजूद है। लेकिन उसका लाभ वह नहीं पाते थे। लेकिन अब पुस्तक प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। उन्हें जल्द ही भिनगा में राजकीय लाइब्रेरी आधुनिक सुविधाओं के साथ मिलेगी। कलेक्ट्रेट के सामने स्थित राजकीय लाइब्रेरी में नीति आयोग द्वारा साहित्य के साथ-साथ कई विषयों की अच्छी पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही यहां पहले से ही साहित्य के साथ-साथ हाईस्कूल, इंटर व स्नातक संवर्ग के बच्चों के लिए पाठ्यक्रम के अनुसार पुस्तकें थीं। ऐसे में देखा जाए तो अब पुस्तक प्रेमियों को साहित्य व अन्य विषय के पुस्तकों का एक संग्रह यहां मिलेगा। इसके साथ साथ यहां कंप्यूटर भी लगाया गया है। ऐसे में जिनके पास अपना कंप्यूटर नहीं है और वह कंप्यूटर पर बैठकर कुछ काम करना चाहते हैं तो इस लाइब्रेरी का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें सदस्यता लेनी होगी। लाइब्रेरी से पुस्तकें ले जाने की भी सुविधा मिलेगी। लेकिन उसकी धरोहर राशि पाठक को जमा करनी होगी। यह लाइब्रेरी सोमवार तक बनकर तैयार हो जाएगी। संभव है कि इसी दिन से इस लाइब्रेरी का लाभ पुस्तक प्रेमियों को मिलना संभव हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में राजकीय लाइब्रेरी की देखरेख करने वाले बीएसए प्रभुराम चौहान ने बताया कि कि अभी कुछ और पुस्तकें लाइब्रेरी को मिल सकती हैं। इसके लिए अपील की गई है कि जो भी व्यक्ति लाइब्रेरी को पुस्तकें दान देना चाहता है। वह पुस्तक दान कर दे। कुछ लोगों से ऑफर पुस्तक दान के लिए मिला है। जल्द ही राजकीय पुस्तकालय का संग्रह बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed