फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Letter written to CM to get compensation to farmers

किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए सीएम को लिखा पत्र

Mon, 25 Oct 2021 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Letter written to CM to get compensation to farmers
किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए सीएम को लिखा पत्र दिखाते जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। बाढ़ व जलभराव के कारण सिरसिया, जमुनहा व इकौना क्षेत्र में 40 से 50 फीसदी फसल बर्बाद हो गई। इस नुकसान की भरपाई के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। इसमें मांग की है कि किसानों को उनके नुकसान का शत प्रतिशत मुआवजा दिलाया जाए।
विज्ञापन

जिले में हुई बरसात के दौरान राप्ती नदी में बाढ़ भी आई थी। जिसके चलते लगभग एक सप्ताह तक धान के खेतों में जलभराव की स्थिति थी। इसी कारण कुछ खेतों में कटे पड़े धान का अंकुरण हो गया था। यही नहीं कुछ क्षेत्रों में तो धान की कटी फसल बाढ़ के पानी के साथ ही बह गई। इसके चलते किसानों को ज्यादा नुकसान हुआ। नुकसान तो जिले के लगभग सभी किसानों को हुआ। लेकिन अधिक नुकसान की स्थिति में जमुनहा, सिरसिया व इकौना के किसान रहे। जमुनहा व इकौना में बाढ़ का प्रकोप रहा तो सिरसिया में जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण बाढ़ का पानी खेतों में भरा रहा।
विज्ञापन

किसानों की इस समस्या को देखते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखा है। जिसमें कहा है कि 17 अक्तूबर को जिले में अचानक बिना मौसम की बरसात हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बरसात के कारण देवीपाटन मंडल सहित जिले में किसानों को भारी नुकसान हुआ। इस भीषण आपदा के कारण जहां किसानों की धान की फसल पूरी तरह से गिर गई। वहीं फसलों को काफी नुकसान भी हुआ। ज्यादातर किसानों का धान खेतों में सड़ गया। ऐसे में इसे दैवीय आपदा घोषित करते हुए किसानों की क्षतिग्रस्त फसल का मूल्यांकन कराकर सभी किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed