फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Let the girls move ahead to clear sky

बेटियों को आगे बढ़ने के लिए दें खुला आसमान

Fri, 19 Jul 2019 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Let the girls move ahead to clear sky
श्रावस्ती। एसएसबी 62वीं वाहिनी भिनगा की डी कंपनी भैसाही नाका की ओर से जूनियर हाईस्कूल सिरसिया में तीन दिवसीय लघु सामाजिक चेतना अभियान चलाया गया। इसका शुक्रवार को समापन हुआ। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर आधारित इस कार्यक्रम में बेटियों को पढ़ाने व उन्हें आगे बढ़ने के लिए खुला आसमान देने की बात कही गई।
विज्ञापन

कमांडेंट सीएस तोमर ने कहा कि एसएसबी की ओर से चलाए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती व दूरदराज क्षेत्र के ग्रामीणों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत मिशन सहित केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देना है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों को जागरूक करना है।
विज्ञापन

इस दौरान स्वापक नियंत्रण ब्यूरो लखनऊ की टीम ने नशीली दवाआें से मुक्ति के लिए लोगों को जानकारी दी। मादक पदार्थों की तस्करी की रोक थाम के लिए सूचना प्रशिक्षित किया गया। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने रैली निकाल कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रति लोगों को जागरूक किया। कलाकारों ने बालिका शिक्षा व महिला सशक्तीकरण पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया गया। इसमें लोगों के साथ ही पशुओं का इलाज कर दवाएं दी गईं। समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को कमांडेंट ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर उप कमांडेंट ज्ञानेंद्र कुमार, सहायक कमांडेंट (संचार) दीपक कुमार, जूनियर हाई स्कूल सिरसिया के प्रधानाचार्य सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed