फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Leprosy patients will be searched from house to house from December 21

Shravasti News: 21 दिसंबर से घर-घर खोजे जाएंगे कुष्ठ रोगी

Thu, 14 Dec 2023 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 14 Dec 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Leprosy patients will be searched from house to house from December 21
श्रावस्ती। कुष्ठ रोग से जिले को मुक्त कराने के लिए 21 दिसंबर से चार जनवरी के मध्य 14 दिवसीय सघन कुष्ठ रोगी खोज अभियान चलाया जाएगा। इसका दो दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को एएनएम सेंटर भिनगा में आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता सीएमओ ने की।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय प्रताप सिंह ने कहा कि कुष्ठ रोग को लेकर समाज में अनेक भ्रांतियां व्याप्त हैं। इसलिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता लोगों में इन भ्रांतियों को दूर करें और उन्हें जागरूक करें। अन्य बीमारियों की तरह यह भी एक बीमारी है और इसकी जांच और इलाज की सुविधा स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. संत कुमार ने बताया कि पोलियो प्रतिरक्षण अभियान की तरह ही यह अभियान जिले के सभी ब्लॉकों व शहरी क्षेत्रों में में चलाया जाएगा। इस दौराना आशा कार्यकर्ता और पुरुष सहयोगी की टीम घर-घर जाकर संभावित लक्षणों वाले कुष्ठ रोगियों को चिह्नित करने का काम करेंगी। आशा कार्यकर्ता द्वारा महिलाओं की और पुरुष कार्यकर्ता द्वारा पुरुषों की जांच की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि जिन क्षेत्रों में आशा कार्यकर्ता नहीं हैं, वहां पर स्वयं सेवकों की टीमें बनाई जा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव ने कुष्ठ रोग के लक्षणों की जानकारी देते हुए बताया कि शरीर पर हल्के अथवा तांबई रंग के चकत्ते हों और उनमें सुन्नपन हो तो यह कुष्ठ रोग हो सकता है। ऐसे हिस्से पर ठंडा या गरम का एहसास नहीं होता है। इसका इलाज मल्टी ड्रग थेरेपी द्वारा होता है। इस मौके पर सभी सीएचसी के अधीक्षक, बीसीपीएम, एनएमएस सहित कुष्ठ विभाग के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed