फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Leopard spotted on the road near Sirsia market

सिरसिया बाजार के निकट सड़क पर दिखा तेंदुआ

Mon, 08 Jun 2020 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Leopard spotted on the road near Sirsia market
सिरसिया (श्रावस्ती)। सोहेलवा जंगल से सटे गांव में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। तेंदुआ आए दिन किसी न किसी गांव में जाकर मवेशियों को शिकार बना रहा है। अब वह नगरीय क्षेत्र में भी अपनी आमद दर्ज करा चुका है। रविवार रात जंगल से निकला तेंदुआ सिरसिया बाजार के निकट बाबा कुटी के आसपास घूमता दिखा। उसे देख कस्बे वासियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

सिरसिया-तुलसीपुर मार्ग स्थित डगमरा नाला के निकट बाबा कुटी स्थित है जहां रविवार देर रात कुछ लोग बैठे हुए थे। इस दौरान उन्हें सड़क पर कुछ आहट महसूस हुई। इस पर लोगों ने टार्च जलाकर देखा तो सड़क पर एक तेंदुआ टहल रहा था जो शायद सिरसिया बाजार की ओर जाने का प्रयास कर रहा था। इस पर लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भी हांका लगाते हुए अपने-अपने घर की छत पर व बाहर निकल आए। लोगों का शोर सुन तेंदुआ नाले के किनारे उगी झाड़ियों में चला गया।
विज्ञापन

इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने रात में ही वन क्षेत्राधिकारी पूर्वी सोहेलवा मदनलाल को दी। सूचना पर पहुंचे रेंजर ने वन कर्मियों के साथ मिलकर देर रात तक आसपास तेंदुए की तलाश कराई लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद वन कर्मी लौट गए। सिरसिया बाजार के निकट तेंदुए की आमद के बाद आसपास क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई है। इस बारे में प्रभागीय वनाधिकारी एपी यादव बताते हैं कि लोग सावधान रहें। रात में अकेले घर से बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed