{"_id":"6a5d1e7066d53b3de30635b4","slug":"large-number-of-patients-with-fever-and-skin-ailments-at-the-health-fair-shravasti-news-c-104-1-slko1011-121766-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: आरोग्य मेले में बुखार व त्वचा रोगियों की रही भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: आरोग्य मेले में बुखार व त्वचा रोगियों की रही भरमार
Mon, 20 Jul 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिलकपुर इकौना में आयोजित जन आरोग्य मेले में इलाज करते चिकित्सक।
श्रावस्ती। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। चिकित्सकों ने जन आरोग्य मेले में आए मरीजों के सेहत की जांच की और निशुल्क दवाएं वितरित की। जन आरोग्य मेले में मौसम परिवर्तन के चलते बुखार व त्वचा रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। मेले में खांसी व मधुमेह रोग से पीड़ित मरीज भी इलाज के लिए पहुंचे।
कटरा संवाद सूत्र के अनुसार पीएचसी कटरा में चिकित्सक डॉ. अदिति पटवा की मौजूदगी में मेले का आयोजन किया गया। इसमें आठ पुरुष, नौ महिला व पांच बच्चों सहित कुल 22 मरीज आए। इसमें दो उदर रोग, चार मधुमेह, छह चर्म, दो एनीमिया व आठ अन्य रोगों से पीड़ित मरीजों का इलाज कर उन्हें दवाएं दी गई।
वीरपुर संवाद सूत्र के अनुसार पीएचसी तिलकपुर इकौना में डॉ. इंद्रपाल की मौजूदगी में मेले का आयोजन किया गया। इसमें चार महिला, तीन बच्चे व छह पुरुष इलाज के लिए पहुंचे। इनमें बुखार के पांच, त्वचा के छह, डॉग बाइट का एक और जॉइंट पेन के एक मरीज शामिल रहे। सभी के सेहत की जांच कर उन्हें दवाएं दी। वहीं पीएचसी सेमरी तरहर में डॉ. शकील की मौजूदगी में आयोजित मेले में कुल 32 मरीजों का इलाज कर उन्हें दवाएं दी गई। चिकित्सक ने बताया कि मरीजों में तीन बुखार, चार खांसी, नौ त्वचा और 11 अन्य बीमारियाें से पीड़ित मरीजों का इलाज किया गया है।
विज्ञापन
गिरंट बाजार संवाद सूत्र के अनुसार पीएचसी हरदत्तनगर गिरंट में डॉ. सालिम मसूद की अध्यक्षता में जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। फार्मासिस्ट राजू खाने ने बताया कि सबसे ज्यादा 15 मरीज के बुखार व 29 अन्य रोगों से पीड़ित इलाज के लिए आए थे। सभी को दवाएं दी गई हैं। मेले में एलटी अरुन, एएनएम सरिता शर्मा, स्टॉफ नर्स अल्पना आदि मौजूद रहीं।