फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Kishore raped innocently, case registered

किशोर ने मासूम संग किया दुष्कर्म, केस दर्ज

Thu, 04 Feb 2021 09:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
Kishore raped innocently, case registered
इकौना (श्रावस्ती)। न्यू मॉर्डन थाना श्रावस्ती अंतर्गत एक गांव निवासिनी छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ गांव के ही एक किशोर ने दुष्कर्म किया। मासूम के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

न्यू मॉर्डन थाना श्रावस्ती अंतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र पत्र में कहा है कि उसकी बच्ची खेत गई थी। जहां गांव निवासी 16 वर्षीय किशोर बच्ची को नहर किनारे उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जानकारी होने पर बच्ची को लेकर परिवारीजन अस्पताल पहुंचे। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।
विज्ञापन

हालात गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मासूम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य व अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मासूम को मेडिकल के लिए भेजा गया है। साथ ही आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed