फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Kishore aware by taking out rally

रैली निकाल किशोर-किशोरियों को किया जागरूक

Wed, 13 Jan 2021 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Kishore aware by taking out rally
राष्ट्रीय आरोग्य किशोर दिवस पर पोषक आहार से बनाई गई रंगोली - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। सिरसिया के अनुसूचित जनजाति थारू बाहुल्य ग्राम भचकाही में मंगलवार को राष्ट्रीय आरोग्य किशोर दिवस मनाया गया। इस दौरान यहां जागरूकता रैली भी निकाली गई। साथ ही प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। जिसमें विजेता प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

इंडो नेपाल सीमा से सटे सिरसिया विकास क्षेत्र के अनुसचित जनजाति थारू बाहुल्य ग्राम भचकाही में मंगलवार को स्वास्थ्य उपकेंद्र पर राष्ट्रीय आरोग्य किशोर दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीण किशोरियों व किशोरों ने स्वास्थ्य उपकेंद्र से जागरूकता रैली निकाली। जिसे एएनएम सुषमा प्रसाद सिंधी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली में शामिल बच्चों ने विभिन्न स्लोगनों के माध्यम से शिक्षा, लैंगिक समानता, स्वास्थ्य आदि के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

वहीं स्वास्थ्य उपकेंद्र पर रंगोली व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में रिया प्रथम, सत्या द्वितीय व मीरा को तृतीय स्थान मिला। जिन्हें पुरष्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान एएनएम ने किशोरावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तन, यौवनावस्था का तात्पर्य, संबंधित भ्रांति, उचित पोषाहार, लैंगिक समानता का अधिकार, शिक्षा का महत्व, स्वास्थ्य देखभाल, आरोग्य केंद्र पर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं व 10 से 19 वर्ष के बच्चों में शारीरिक पोषण वृद्धि के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा सभी बालिकाओं की खून की जांच के साथ ही आयरन की गोली वितरित की गई। साथ ही सभी को कोविड-19 के बारे में भी जागरूक रहने की सलाह दी गई। इस मौके पर आशा कार्यकर्ता सीता, आंगनबाड़ी सीता देवी, सहायिका राम कुमारी, सफाई कर्मी कृष्ण कुमार सहित ग्राम प्रधान व काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed