{"_id":"5e41997f8ebc3ee5e44fbd83","slug":"kisan-samman-nidhi-srawasti-news-lko5078048192","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किसानों को एसएमएस से मिलेगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किसानों को एसएमएस से मिलेगी जानकारी
विज्ञापन
श्रावस्ती। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को रकम मिली या नहीं, अब इसकी जानकारी उनको एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी। इसके लिए सभी प्रकार के किसान पात्र होंगे, बशर्ते उनको दस हजार रुपये से अधिक की पेंशन न मिलती हो।
यह जानकारी देते हुए उप कृषि निदेशक आरपी राना ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है। इसके तहत किसानों के खाते में प्रतिवर्ष 6000 रुपए भेजे जाएंगे। इन पैसों का उपयोग कर किसान अच्छे से खेतीबाड़ी कर सकेंगे।
यह रकम किसानों को तीन चरण में दी जाएगी। प्रत्येक चरण में किसान को 2000 रुपये दिए जाऐंगे। यह पैसा सीधे लाभार्थी किसान के खाते में पहुंचेगा। किसान को एसएमएस के माध्यम से पैसा आने की जानकारी भी मिल पाएगी। इस योजना का लाभ देश के सभी किसानों को मिलेगा।
विज्ञापन
किसान के पास कितनी भी जमीन क्यों न हो, वह योजना के लिए पात्र माना जाएगा। संस्थागत भूमि धारक, संवैधानिक पद संभालने वाले किसान परिवार, राज्य व केंद्र सरकार के साथ-साथ सरकारी स्वायत्त निकायों के सेवारत या सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी, डॉक्टर, इंजीनियर और वकील के साथ-साथ 10,000 रुपये से अधिक की मासिक पेंशन पाने वाले सेवानिवृत्त पेंशनभोगियों और अंतिम मूल्यांकन वर्ष में आयकर का भुगतान करने वाले पेशेवरों को योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
इस योजना के लाभ के लिए किसान के पास आवश्यक दस्तावेज जैसे कि भारत में रहने का स्थाई निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए। उसके पास अपनी जमीन की खतौनी भी होना चाहिए जिससे पता चल सके कि उसके पास कितने हेक्टेयर भूमि है। उसका आधार कार्ड नंबर, बैंक पासबुक की छाया प्रति उसे देनी होगी। इस योजना के लाभ के लिए किसान कामन सर्विस सेंटर पर जाकर या विभाग की वेबसाइट पर जाकर स्वयं आवेदन कर सकते हैं।