{"_id":"642b1a8b51f94420dd06b5ea","slug":"keep-birth-and-death-register-updated-in-gram-panchayats-and-municipal-bodies-srawasti-news-c-13-1-164036-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: ग्राम पंचायतों व नगर निकायों में जन्म-मृत्यु पंजिका रखें अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: ग्राम पंचायतों व नगर निकायों में जन्म-मृत्यु पंजिका रखें अपडेट
Mon, 03 Apr 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 03 Apr 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई। डीएम नेहा प्रकाश ने सभी ग्राम पंचायतों व नगर निकायों में जन्म-मृत्यु पंजिका अपडेट रखने का निर्देश दिया।बैठक में डीएम नेहा प्रकाश ने कहा कि जन्म-मृत्यु पंजीकरण से सरकार को जनता के हित मे जनकल्याणकारी योजनाओं के संचालन एवं कार्यक्रम करने में सहायता मिलती है। जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए सीएसआर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के सभी ग्राम पंचायतों व नगर निकायों में जन्म-मृत्यु पंजिकाएं बनाकर अनिवार्य रूप से अपडेट रखें। उन्होंने सीएमओ व डीपीआरओ को प्रत्येक माह जन्म-मृत्यु पंजीकरण की पांच इकाइयों का निरीक्षण करने का निर्देश भी दिया।
बैठक में सीडीओ अनुभव सिंह, एडीएम डीपी सिंह, एसडीएम आशुतोष, डीडीओ रामसमुझ, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय कुमार यादव, एसीएमओ डाॅ. मुकेश मातनहेलिया व बीएसए अमिता सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
बैठक में सीडीओ अनुभव सिंह, एडीएम डीपी सिंह, एसडीएम आशुतोष, डीडीओ रामसमुझ, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय कुमार यादव, एसीएमओ डाॅ. मुकेश मातनहेलिया व बीएसए अमिता सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन