फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Keep a close watch on the police recruitment exam: SP

पुलिस भर्ती परीक्षा में रखें कड़ी निगरानी : एसपी

Sat, 06 Jun 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 06 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Keep a close watch on the police recruitment exam: SP
श्रावस्ती। पुलिस कार्यालय सभागार में शुक्रवार को पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। एसपी राहुल भाटी ने जिम्मेदार पुलिस कर्मियों को केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था व आसपास कड़ी निगरानी रखने की नसीहत दी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आठ, नौ व 10 जून को आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए पुलिस विभाग भी तैयारियों में जुटा है। बैठक के दौरान एसपी ने कहा कि ड्यूटी में तैनात अधिकारी व कर्मचारी पूरी सतर्कता, अनुशासन तथा जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, जिससे परीक्षा को सकुशल संपन्न कराया जा सके।
विज्ञापन


कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखें, किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, संदिग्ध व्यक्तियों की विशेष जांच करें। केंद्र के अंदर व बाहर किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तत्काल कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने दें। अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखें। उन्होंने सभी को निर्देश दिया कि सभी कर्मी समय से कार्यस्थल पर मौजूद रहें। इस मौके पर सीओ इकौना आलोक कुमार सिंह व परामर्शदाता जितेंद्र कुमार मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed