फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Kanwariyas will perform Jalabhishek amidst tight security arrangements

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जलाभिषेक करेंगे कांवड़िए

Sun, 28 Aug 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Kanwariyas will perform Jalabhishek amidst tight security arrangements
कजरी तीज मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस लाइन सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद पुलिस कर्? - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। कजरी तीज मंगलवार को है, इस अवसर पर सिरसिया के विभूतिनाथ मंदिर में हजारों की संख्या में शिवभक्त व कांवड़िए जलाभिषेक करेंगे। इसके लिए सोमवार दोपहर बाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कांवड़ियों का जत्था विभूतिनाथ के लिए रवाना होगा। इसे देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

सिरसिया के विभूतिनाथ मंदिर में जिले सहित पड़ोसी बहराइच, बलरामपुर तथा नेपाल के सीमावर्ती जिलों व गांवों के लोग भी जलाभिषेक करने पहुंचेंगे। ऐसे में यहां कांवड़ियों व शिवभक्तों की भारी भीड़ होगी। ऐसे में सुरक्षा को लेकर विभूतिनाथ मंदिर पहुंचने वाले मार्गों को तीन सेक्टर व दो-दो उप सेक्टर में बांटा गया है। जहां शिफ्टवार पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिन्हें पुलिस लाइन सभागार में एसपी अरविंद कुमार मौर्य, एएसपी प्रवीण कुमार यादव, एडीएम कमलेश चंद्र, सीओ नगर अतुल कुमार चौबे, सीओ इकौना महेंद्र पाल शर्मा की ओर से आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

मंदिर परिसर के आसपास रहेगी कड़ी सुरक्षा
सिरसिया के विभूतिनाथ मंदिर सहित मंदिर जाने वाले मार्गों पर कजरी तीज के दौरान सुरक्षा, यातायात व शांति व्यवस्था के लिए 12 निरीक्षक व थानाध्यक्ष, 63 उपनिरीक्षक, 41 प्रधान आरक्षी, 225 आरक्षी, 69 महिला आरक्षी, छह यातायात पुलिस, 25 होमगार्ड, 52 पीआरडी व एक कंपनी पीएससी को तैनात किया गया है। इसके साथ ही एसपी, एएसपी, सीओ सहित डीएम, एडीएम व एसडीएम भी मौके पर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाए रखने में सहयोग करेंगे। दूसरी ओर, जिले में सोमवार से निकलने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर व्यापारी भी अपनी दुकानों पर कांवड़ यात्रा के दौरान प्रयोग किए जाने वाले कांवड़, गमछा, बनियाईन, जांघिया, टीशर्ट, लोवर, पैंट, कुर्ता आदि से अपनी दुकान को सजाए हुए हैं। काफी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु अपने अपने उपयोग की वस्तु खरीदते देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed