{"_id":"650744bc5d422d16b40fe4b8","slug":"kanwariyas-went-to-bholes-court-with-water-from-the-ghats-of-rapti-srawasti-news-c-104-1-srv1001-1334-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: राप्ती के घाटों से जल लेकर भोले के दरबार चले कांवड़िये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: राप्ती के घाटों से जल लेकर भोले के दरबार चले कांवड़िये
Sun, 17 Sep 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 17 Sep 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। कजरी तीज पर आज सोमवार को देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक करने के लिए रविवार से कांवड़ियों का जत्था रवाना हुआ। रिमझिम बरसात के बीच शिवभक्त राप्ती नदी के विभिन्न घाटों सहित अन्य जलाशयों से जल लेकर पैदल भोले के दरबार के लिए रवाना हुए।
जिले के पांडव कालीन विभूति नाथ मंदिर में आज सोमवार को लाखों की संख्या में शिव भक्त पहुंच कर भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। इसके लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में कांवड़ियों का दल बोल बम का नारा लगाते हुए राप्ती के विभिन्न घाट व जलाशयों पर पहुंचा। जहां से जल लेकर कांवड़िये पैदल ही रवाना हुए।
इकौना क्षेत्र में राप्ती नदी के विभिन्न घाटों सहित पौराणिक सीताद्वार झील से जल लेकर कांवड़ियों का जत्था गोंडा के खरगूपुर स्थित पृथ्वीनाथ महादेव को जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुए। वहीं जमुनहा क्षेत्र के तमाम कावड़िये बहराइच के रिसिया स्थित जंगली नाथ महादेव को जलाभिषेक के लिए रवाना हुआ। जिले में यह सिलसिला सुबह नौ बजे से प्रारंभ हो गया। कावड़िये पैदल चल कर सुबह भोले के दरबार पहुंचेंगे। इस दौरान सुबह से ही रुक रुककर रिमझिम बारिश होती रही।
विज्ञापन
दो जोन, छह सेक्टर व नौ सब सेक्टर में बंटा मेला परिसर
विभूति नाथ मंदिर में आज सोमवार को करीब छह लाख से अधिक कावड़ियाें व शिव भक्त जलाभिषेक करेंगे। इसके लिए पड़ोसी राष्ट्र नेपाल सहित बहराइच, बलरामपुर, गोंडा के साथ ही जिले के शिव भक्त आएंगे। जिनकी सुविधा के लिए पूरे मेला क्षेत्र को दो जोन, छह सेक्टर व नौ सब सेक्टर में बांटा गया है। इसके साथ ही यहां दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ दो शिफ्ट में पुलिस बल को तैनात किया गया है।
मेला क्षेत्र में 17 बैरियर, 14 पार्किंग स्थल, चार वॉचटावर, एक खोया पाया केंद्र, दो एक्सेस कंट्रोल टीम, तीन मोबाइल पार्टी व दो क्यूआरटी लगाई गई है। साथ ही एलआईयू को सक्रिय करते हुए पूरे मंदिर परिसर की ड्रोन कैमरों से निगरानी कराई जाएगी। - प्राची सिंह, एसपी