फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Kanchan and Arvind stood first in 100 meter race

Shravasti News: 100 मीटर दौड़ में कंचन व अरविंद रहे अव्वल

Thu, 25 Dec 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 25 Dec 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Kanchan and Arvind stood first in 100 meter race
फुटबाॅल प्रतियोगिता में बॉल को किक मारते खिलाड़ी। - स्रोत: विभाग
श्रावस्ती। स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में आयोजित दो दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा का बुधवार को समापन हो गया। इसमें कई खेलों के फाइनल मुकाबले खेले गए। विजेता खिलाड़ियों को सांसद रामशिरोमणि वर्मा ने पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन


स्टेडियम में दूसरे दिन की खेल स्पर्धा का शुभारंभ सांसद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने कहा कि खेल को अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले खिलाड़ी देश व विदेश में नाम कमा रहे हैं। इसलिए खेल को सेहत के लिहाज से खेलने के साथ ही इसमें कॅरिअर बनाने की संभावना अधिक है। सभी खिलाड़ियों चाहिए कि पूरे मनोयोग से खेल में प्रतिभाग करें।
विज्ञापन


जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कंचन प्रथम, कुलसुम द्वितीय व बिंदिया तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में कंचन प्रथम, सोनाली द्वितीय व कोमल तृतीय स्थान पर रहीं। गोला फेंक में मीन ने प्रथम, सोनम ने द्वितीय व प्रतिभा तृतीय ने स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनियर बालिका वर्ग की 100 दौड़ में एंजेल प्रथम, संजना द्वितीय, सानिया तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में नैना प्रथम, मोहनी द्वितीय व संजना तृतीय स्थान पर रहीं। गोला फेंक में करिश्मा ने प्रथम, मीनाक्षी ने द्वितीय व तनु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सीनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अरविंद प्रथम, गौतम द्वितीय व दिलीप तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में प्रवेश ने प्रथम, आशुतोष ने द्वितीय व अमित ने तृतीय प्राप्त किया। लंबी कूद में गौतम ने प्रथम, नरेंद्र ने द्वितीय व शुभम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में अभिनंदन प्रथम, इकबाल द्वितीय व आदर्श तृतीय स्थान पर रहे।

जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मंयक प्रथम, रोहित द्वितीय, सुफियान तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में मंयक प्रथम, पप्पू द्वितीय, सर्वेश तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में दयाशंकर प्रथम, महफूज द्वितीय व शिवदर्शन तृतीय स्थान पर रहे।

वॉलीबॉल जूनियर बालक वर्ग के फाइनल में जेएनवी ने 25-21 से स्पोर्ट्स स्टेडियम को हराया। वॉलीबॉल जूनियर बालिका वर्ग में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय ने 25-18 से स्पोर्ट्स स्टेडियम को हराया। वॉलीबॉल सीनियर बालक वर्ग में कटकुइयां ने 25-22 से टंडवा महंथ को हराया। वॉलीबाल सीनियर बालिका वर्ग में टंडवा महंथ ने 25-20 से राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय की टीम को हराया।

बैडमिंटन जूनियर बालक वर्ग में आदित्य प्रथम व साहिबे आलम द्वितीय स्थान पर रहे। कबड्डी सीनियर बालक वर्ग में इकौना ने 23-18 से जमुनहा की टीम को हराया। कबड्डी सीनियर बालिका वर्ग में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय ने 35-30 से अलक्षेंद्र की टीम को पराजित किया।

कबड्डी जूनियर बालिका वर्ग में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय ने 20-18 से खेलो इंडिया टीम को हराया। कबड्डी जूनियर बालक वर्ग में खेलो इंडिया ने 36-18 से गोठवा की टीम को हराया। फुटबॉल के जूनियर बालिका वर्ग के फाइनल में नन्ही कली टीम ने 2-1 से स्पोर्ट्स स्टेडियम को हराया।


फुटबाल के बालक वर्ग में स्पोर्ट्स स्टेडियम ने 4-2 से अलक्षेंद्र की टीम को हराया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी शिवकुमार यादव, अधिशाषी अभियंता सौरभ यादव, अपर्णा सिंह, कृष्णस्वरूप मिश्रा, विश्वनाथ ओझा, प्रशिक्षक मोहम्मद मुस्लिम, सूर्य प्रकाश पांडेय, विवेक कुमार व जितेंद्र यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed