{"_id":"6435a0164dbb4740980ce205","slug":"jyotiba-phules-birth-anniversary-celebrated-srawasti-news-c-13-1-177932-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई
Tue, 11 Apr 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 11 Apr 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत मंगलवार को जेआरयूवी इंटर काॅलेज पूरेअधारी में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कैराती ने कहा कि ज्योतिबा फुले व उनकी धर्मपत्नी सावित्री बाई फुले ने समाज में पिछड़े, अनुसूचित, दलित समाज के उत्थान और बाल विवाह, सती प्रथा जैसी कुरीतियों को समाप्त करने के लिए आंदोलन चलाया। महिलाओं में शिक्षा की अलख महात्मा फुले ने ही जगाई थी। उन्होंने समाज में नई दिशा देने का काम किया है।
छात्र-छात्रा को किया सम्मानित
कटरा (श्रावस्ती)। कानपुर में आयोजित यूथ कॉप्टीशन एंड कंसल्टेशन में महामाया राजकीय महाविद्यालय श्रावस्ती के छात्र शिवांक मिश्रा व प्रीति सिंह ने प्रतिभाग किया था। इन दोनों छात्रों को मंगलवार को जिला युवा कल्याण अधिकारी कृष्णस्वरूप मिश्र ने पांच-पांच हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया।