फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Joint District Hospital will soon be powered by solar energy

Shravasti News: जल्द ही सौर ऊर्जा से संचालित हो संयुक्त जिला चिकित्सालय

Wed, 13 Mar 2024 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 13 Mar 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Joint District Hospital will soon be powered by solar energy
सीएसआर योजना से स्थापित होगा 40 किलोवाट का सोलर प्लांट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा जल्द ही सौर ऊर्जा से संचालित होगा। इसके लिए अस्पताल में 40 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित किया जाएगा। मंगलवार को डीएम कृतिका शर्मा व सीडीओ अनुभव सिंह के साथ एमएलसी व पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य साकेत मिश्रा ने इसका शिलान्यास किया।

डीएम कृतिका शर्मा ने कहा कि इसका संचालन प्रारंभ होने के साथ ही अस्पताल की सभी इकाइयों को इसी से विद्युत आपूर्ति मिलने लगेगी। जिसका मरीजों को लाभ होगा। सीडीओ अनुभव सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम बांदा की ओर से इसे स्थापित किया जा रहा है। एमएलसी व पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य तथा भाजपा प्रत्याशी साकेत मिश्रा ने कहा कि संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में मरीज व तीमारदारों की सुविधा के लिए एनटीपीसी लिमिटेड सीएसआर योजना के तहत 40 किलोवाट ऑफ ग्रिड सोलर पावर प्लांट स्थापना का प्रस्ताव दिया था। जिसे स्वीकृति मिल गई है। इस दौरान सीएमओ डाॅ. एपी सिंह, सीएमएस डाॅ. रामगोपाल, डाॅ. फणींद्र तिवारी, डाॅ. श्याम मिश्रा व अरविंद कुमार शुक्ला सहित कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed