फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Jigsaw running on the green trees on the pond

पोखरे पर लगे हरे पेड़ों पर चल रहा आरा

Mon, 06 Sep 2021 09:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 09:35 PM IST
विज्ञापन
Jigsaw running on the green trees on the pond
भिनगा लक्ष्मपपुर मार्ग स्थित अमरहवा गांव के निकट पोखरे के किनारे आम के पेड़ृ काटते लकड़हारे - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिले में हरे आम के पेड़ों की कटाई थमने का नाम नहीं ले रही है। कभी पुलिस तो कभी वन कर्मियों की मिलीभगत से पेड़ों को काट कर गंतव्य तक भेजा जा रहा है। यह कार्य रात के अंधेरे में ही नहीं दिन के उजाले में भी हो रहा है। जिसका प्रमाण अमरहवा स्थित पोखरे के निकट देखने को मिला।
विज्ञापन

वन कार्यालय व भिनगा कोतवाली क्षेत्र के अमरहवा गांव भिनगा लक्ष्मनपुर मार्ग किनारे स्थित है। यहां गांव किनारे एक पोखरा भी स्थित है। इस पोखरे के आसपास आम के पेड़ लगे हुए थे। जिसे सोमवार को दबंगों द्वारा काटा जा रहा था। दोपहर तक दबंग द्वारा पांच आम के पेड़ों को काट कर धराशाई कर दिया गया। जिसका बोटा बनाया जा रहा था।
विज्ञापन

देखा जाए तो इसी मार्ग से होकर भिनगा कोतवाली पुलिस व वन कार्यालय भिनगा में तैनात वनाधिकारी व वन कर्मियों का आना-जाना रहता है। इसके बावजूद किसी भी जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी ने इस अवैध कटान के बारे में रोक टोक करना मुनासिब नहीं समझा। ऐसे में हौसला बुलंद लकड़ी माफिया द्वारा धड़ल्ले से पेड़ कटवाया जा रहा है। इस बारे में प्रभागीय वनाधिकारी एपी यादव बताते हैं कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। वन कर्मियों को भेज कर इसकी जांच कराई जाएगी। यदि बगैर परमिट पेड़ काटे जा रहे हैं तो दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed