फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Jeep recovered with four bottle sakhu

चार बोटा साखू के साथ जीप बरामद

Sat, 06 Feb 2021 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Jeep recovered with four bottle sakhu
जंगल से अवैध कटान कर ले जा रही टाटा सूमो व बरामद लकड़ी। - फोटो : SRAWASTI
जमुनहा (श्रावस्ती)। ककरदरी जंगल में अवैध कटान का सिलसिला लगातार जारी है। लकड़ी माफिया प्रतिबंधित प्रजाति के पेड़ों को काट कर उसे गंतव्य तक पहुंचा रहे हैं। इतना ही नहीं बेशकीमती लकड़ियों को नजदीकी ईंट-भट्ठों पर बेचा जा रहा है। इसका खुलासा करते हुए मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने चार बोटा साखू के साथ एक टाटा सूमो बरामद की है। जिसे वन कार्यालय लाकर सीज किया गया है।
विज्ञापन

मल्हीपुर क्षेत्र में वन माफिया स्थानीय वन कर्मियों की मिलीभगत से जंगल में लगे प्रतिबंधित पेड़ों को धड़ल्ले से काट रहे हैं। उनके द्वारा शीशम, खैर, सागौन व साखू सहित अन्य प्रजाति के पेड़ों को काट कर निजी वाहनों से जिले की सीमा के बाहर ले जाया जाता है। इतना ही नहीं गंतव्य तक ले जाने में असफल होने पर माफिया उसे नजदीकी ईंट-भट्ठों पर बेच रहे हैं। इतना ही नहीं इन लकड़ियों की जलौनी बना कर उसे पास की बाजारों में बेचा जा रहा है। जिसकी लगातार शिकायत के बाद भी कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

ऐसा ही शुक्रवार रात देखने को मिला। जब देर रात ककरदरी जंगल से काट कर चार बोटा साखू व शीशम राप्ती बैराज से होकर टाटा सूमो से ले जाया जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वाहन लकड़ी लेकर प्राथमिक विद्यालय गजोवरी स्थित गांव के पास पहुंचा। तभी वहां मवेशी को ले जाने के चक्कर में ग्रामीणों द्वारा वाहन को रोक दिया गया। ग्रामीणों को देखकर वाहन चालक वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। वाहन संदिग्ध प्रतीत होने पर ग्रामीणों ने वाहन के अंदर देखा तो उसमें लकड़ी लदी हुई थी। जिसकी सूचना फोन से वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। सूचना के बाद वाचर के साथ मौके पर पहुंचे वन कर्मी ने वाहन सहित लकड़ी को कब्जे में ले लिया। जिसे वन कार्यालय भिनगा भेजा गया है। इस बारे में प्रभागीय वनाधिकारी एपी यादव ने बताया कि लकड़ी सहित वाहन को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed