{"_id":"6820fb55219fb43fdd014b19","slug":"irregularities-in-development-works-revealed-in-investigation-shravasti-news-c-104-1-srv1004-111184-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: जांच में सामने आई विकास कार्यों में अनियमितता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: जांच में सामने आई विकास कार्यों में अनियमितता
Mon, 12 May 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 12 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। जमुनहा क्षेत्र के ग्राम रानीसीर में विकास कार्य की शिकायत की गई थी। इस पर डीपीआरओ की ओर से टीम बनाकर कार्यों की जांच कराई गई। इसमें 289720 रुपये अनियमितता उजागर हुई। इसकी रिपोर्ट जांच टीम ने उच्चाधिकारियों को भेजी है।
जमुनहा के ग्राम रानीसीर में कराए गए कार्यों की जांच के लिए डीपीआरओ नंदलाल की ओर से चार सदस्यीय जांच टीम बनाई गई थी। जांच टीम ने ग्राम बेगमपुर में बनवाई गई नाली के भुगतान, पाथरे के घर से ज्ञान चंद साहू के घर तक नाली निर्माण, उक्त कार्यों की पैमाइश करने पर कुल लंबाई 153 मीटर व जगदीश के घर से लल्लू के घर तक 17 मीटर पाई गई। इसमें कुल 380407 रुपये का भुगतान किया गया है, जबकि 338207 रुपये का ही भुगतान किया जाना था।
ऐसे में 42200 रुपये की अनियमितता मिली। इसी तरह मुजीद के घर से सद्दीक के घर तक बनी 48 मीटर लंबी नाली का कुल 113721 रुपये भुगतान किया गया है, जबकि 102900 रुपये का भुगतान होना था। ऐसे में 10821 रुपये की अनियमितता सामने आई। तौफीक के घर से मस्जिद तक बनवाई गई 67 मीटर लंबी नाली के लिए 103952 रुपये के स्थान पर 112150 रुपये का भुगतान किया गया है। इसमें 8198 रुपये की अनियमितता उजागर हुई। जांच टीम ने जांच आख्या डीपीआरओ को सौंपी है।
विज्ञापन
ग्रामीणों की शिकायत मिलने पर जांच टीम बनाकर कार्यों की जांच कराई गई है। जांच आख्या डीएम को सौंपी जाएगी। इसके बाद जैसा ऊपर से निर्देश मिलेगा, उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
नंदलाल, डीपीआरओ