फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Inter-district robber arrested, cash and bag recovered

अंतरजनपदीय लुटेरा गिरफ्तार, नगदी व बैग बरामद

Thu, 01 Sep 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Inter-district robber arrested, cash and bag recovered
इकौना (श्रावस्ती)। नवीन मॉडर्न पुलिस व स्वॉट तथा सर्विलांस टीम ने गुरुवार को एक अंतरजनपदीय लुटेरे को गिरफ्तार किया। इस दौरान टीम ने उसके कब्जे से लूट का 7500 रुपये व बैग बरामद किया। जिसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार टीम ने गोंडा जिले के थाना खरगूपुर अंतर्गत देवताही के मजरा बालकराम पुरवा निवासी मुकेश कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया। जिसने पूछताछ में बताया कि चार माह पूर्व उसने महिला अस्पताल गोंडा से बाइक चोरी कर अपने साथी बंटी वर्मा के साथ एक सर्राफ से चार किलोग्राम चांदी के गहने, सोने के गहने व 60,000 रुपये लूटा था। बाइक व लूटा गया सामान अपने ससुराल मे छुपा दिया था। इस मामले में उसकी पत्नी, साढ़ू पवन कुमार व बंटी वर्मा जेल गए थे। जबकि वह लुधियाना में रह रहे नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के ग्राम कटही बगही निवासी अमरचंद के यहां छिपा था।
विज्ञापन

पत्नी को छुड़ाने के लिए रुपये की जरूरत थी तो अमरचंद के बताने पर समूह में पैसा बांटने व इकट्ठा करने वाले कर्मचारी को लूटने की योजना बनाई थी। 21 अगस्त को बहराइच जिला अस्पताल पहुंच कर बाइक चोरी की। जिससे रैकी कर अमर चंद के साथ बैंक का पैसा लेकर कटही गांव से वापस बलरामपुर जा रहे व्यक्ति से मारपीट कर बैग छीन लिया था। बैग में मिले 63,099 रुपये आपस में बांट कर वापस लुधियाना चले गए थे। पुलिस द्वारा मुकेश कुमार के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर जेल भेजा गया है। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली टीम को एसपी अरविंद कुमार मौर्य की ओर से 25 हजार रुपये पुरस्कार की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed