{"_id":"64ca995fce0fabca8c00f2c9","slug":"instructions-to-make-pasture-and-pasture-land-encroachment-free-srawasti-news-c-104-1-slko1050-684-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: गोचर व चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: गोचर व चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश
Wed, 02 Aug 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 02 Aug 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। गोचर एवं चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त बनाकर वहां पर नेपियर घास रोपित की जाए। यह निर्देश जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने दिया। वह कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रही थी।
निर्देश दिया कि एक पखवारे में अभियान चलाकर गोचर व चरागाह की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराकर वहां निराश्रित गोवंश के लिए हराचारा के लिए बहुवर्षीय फसलों, नेपियर घास, सहजन, सूबबूल तथा मक्खन घास आदि का रोपण किया जाए। ताकि गोवंश के लिए हरे चारे व पेयजल की दिक्कत न होने पाए।
उन्होंने मनरेगा व पशुपालन विभाग से समन्वय स्थापित कर पशुओं के प्रयोग के लिए तालाब की खुदाई करने व पौधरोपण कराने का निर्देश भी दिया। बैठक में सीडाओ अनुभव सिंह, एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा, एसडीएम भिनगा पीयूष जायसवाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 9 सितंबर को
श्रावस्ती। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से नौ सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसे सफल बनाने के लिए जिला जज देवेन्द्र सिंह ने बुधवार को न्यायिक अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की।
उन्होंने सभी न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक वादों को सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित कराने के लिए लोक अदालत में शामिल कराया जाए। राष्ट्रीय लोक अदालत जिला जज व डीएम न्यायालय सहित अधीनस्थ सभी न्यायालयों व कार्यालयों पर सुबह दस बजे से आयोजित होगा।
इसमें भरण पोषण, वैवाहिक, पारिवारिक विवाद, राजस्व, श्रम अधिनियम, शॉप एक्ट, नाप तौल, विद्युत अधिनियम, आबकारी अधिनियम, जिला परिषद व नगर पालिका परिषद अधिनियम, स्थायी लोक अदालत, उपभोक्ता फोरम के वाद, स्टांप एक्ट, चकबंदी वाद, दाखिल खारिज तथा दीवानी, लघु फौजदारी के मामले सुलह समझौते के आधार पर निपटाए जाएंगे। बैठक में प्राधिकरण के सचिव व एडीजे अजय सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
फुटबाल प्रतियोगिता का चयन ट्रायल कल
श्रावस्ती। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का जिला स्तरीय चयन ट्रायल शुक्रवार 4 अगस्त को सुबह 10 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में होगा। पांच अगस्त को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम गोंडा में तथा प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 08 से 15 अगस्त तक डा. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मऊ में होगा। यह जानकारी जिला क्रीड़ाधिकारी शिव कुमार यादव ने दिया है। संवाद