{"_id":"5e5402888ebc3ef3a47e66d4","slug":"instruction-srawasti-news-lko510384355","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्हीपुर थाने के निरीक्षण में एएसपी को मिली खामियां व लंबित विवेचना पर लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्हीपुर थाने के निरीक्षण में एएसपी को मिली खामियां व लंबित विवेचना पर लगाई फटकार
विज्ञापन
श्रावस्ती। मल्हीपुर थाने का रविवार शाम अपर पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय का जायजा लिया जहां उन्हें अभिलेख अधूरे मिले। वहीं समीक्षा के दौरान 64 विवेचनाएं भी लंबित मिलीं। इस पर नाराजगी जताते हुए एएसपी ने व्यवस्था दुरुस्त करने व विवेचना के निस्तारण में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही दोबारा निरीक्षण में खामियां मिलने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।
अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने रविवार शाम मल्हीपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, मेस, बैरक व कार्यालय की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए एएसपी ने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। इसके बाद थाना कार्यालय पहुंचे एएसपी ने प्रधान आरक्षी को अभिलेख सुव्यवस्थित ढंग से रखने का निर्देश दिया।
इसके बाद एएसपी ने थाने में प्राप्त शिकायतों, दर्ज मुकदमों व कार्रवाईयों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्हें 64 विवेचनाएं लंबित मिलीं जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार पांडे को लंबित विवेचनाओं व प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से जल्द से जल्द निस्तारण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
इसके साथ ही साथ होली के मद्देनजर होलिका दहन स्थल का निरीक्षण करने, जुलूस मार्ग को चिह्नित करने तथा संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए। वहीं थाना प्रभारी को एएसपी ने व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश देते हुए दोबारा निरीक्षण में खामियां मिलने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। इस मौके पर थाना प्रभारी सहित सभी उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षी व महिला तथा पुरुष आरक्षी मौजूद रहे।