{"_id":"5eece5408ebc3e42d8348270","slug":"institutions-apply-to-get-computer-training-srawasti-news-lko526765140","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर प्रशिक्षण दिलाने के लिए संस्थाएं करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर प्रशिक्षण दिलाने के लिए संस्थाएं करें आवेदन
विज्ञापन
श्रावस्ती। प्रदेश सरकार की ओर से पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक व युवतियों के लिए ओ लेवल व ट्रिपल सी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना ऑनलाइन संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार की अधिकृत संस्था नीलिट से मान्यता प्राप्त संस्थाओं द्वारा अन्य पिछड़े वर्ग के युवक व युवतियों को ओ लेवल व ट्रिपल सी कंप्यूटर प्रशिक्षण कराने के लिए आवेदन किया जा सकता है।
इस ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 जून है, जिसे विभाग की वेबसाइट पर निर्धारित प्रारूप पर संस्था द्वारा किया जा सकता है। इसके लिए दिशा निर्देश व समय सारणी वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दी गई है।
यह जानकारी देते हुए जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मोहन त्रिपाठी ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के बाद संस्था द्वारा ऑनलाइन भरे गये आवेदन की प्रति डाउनलोड कर प्रिंट आउट प्राप्त कर हस्ताक्षरित करते हुए समस्त अभिलेखों तथा उपलब्ध संसाधनों से संबंधित विवरण सहित निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण उत्तर प्रदेश 10वां तल इंदिरा भवन अशोक मार्ग, लखनऊ भेजना होगा।
विज्ञापन
इसके लिए 26 जून सायं पांच बजे तक अनिवार्य रूप से हार्ड कॉपी उपलब्ध करानी होगी। संस्था की ओर से ऑनलाइन आवेदन में भरी गई सूचना एवं उपलब्ध कराये गए अभिलेखों का परीक्षण तथा संस्था की आधारभूत संरचनाओं का भौतिक सत्यापन कराते हुए निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं का चयन किया जाएगा। इच्छुक लोग 26 जून से पूर्व अपना आवेदन कर सकते हैं।