फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Information given to students on Wildlife Conservation Day

वन्य जीव संरक्षण दिवस पर छात्रों को दी जानकारी

Wed, 04 Mar 2020 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Information given to students on Wildlife Conservation Day
कैंपस मार्टियस एकेडमी इकौना में वन्य जीव संरक्षण दिवस पर मौजूद बच्चे। - फोटो : SRAWASTI
कटरा (श्रावस्ती)। कैंपस मार्टियस एकेडमी इकौना में मंगलवार को वन्य जीव संरक्षण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मौजूद छात्र छात्राओं को वन्य जीवों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य ने की। इस दौरान वक्ताओं ने वन्य जीवन को प्रकृति की अमूल्य देन बताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य अब्दुल हफीज ने कहा कि वन्य जीव संरक्षण दिवस का मुख्य उद्देश्य सभी को वन्यप्राणी, पशु-पक्षियों और पौधों के बारे में जानकारी देकर उन्हें सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रेरित करना है। सरकार ने कुछ क्षेत्रों को अभयारण्य या राष्ट्रीय उद्यान के रूप में घोषित किया है। साथ ही कानून बना कर सभी जंगली जानवरों और पक्षियों आदि के शिकार पर रोक लगाई गई है। प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के लिए सजा का प्रावधान भी किया गया है।
विज्ञापन

प्रकृति के अनुसार मानव, पर्यावरण और वन्यजीव एक दूसरे से किसी न किसी रूप में जुड़े हुए हैं। मानव शरीर व मस्तिष्क को स्वस्थ रखने, शुद्ध ऊर्जा प्राप्त करने के लिये पर्यावरण को शुद्ध व साफ सुथरा रखना बेहद जरूरी है। पर्यावरण से ही मानव का जीवन संभव है। वन व वन्यजीवों की सुरक्षा भी जरूरी है। विद्यालय के प्रबंधक संतोष कुमार पांडे ने कहा कि वन्य जीवन प्रकृति की अमूल्य देन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

औद्योगीकरण के इस युग में दिन प्रति दिन पर्यावरण पर बढ़ते संकट को नियंत्रित करने के उद्देश्य से भारत में सर्वप्रथम 7 जुलाई 1955 को वन्य प्राणी दिवस मनाया गया। हरीश श्रीवास्तव ने कहा कि देश में वन और वन्य जीवों को भारतीय संविधान की समवर्ती सूची में रखा गया है। केंद्रीय मंत्रालय वन्य जीव संरक्षण संबंधी नीतियों ओर नियोजन के संबंध में दिशा निर्देश देने का कार्य करता है। राष्ट्रीय नीतियों को कार्यान्वित करने की जिम्मेदारी राज्य वन विभागों की होती है। इस मौके पर पंकज प्रजापति सहित सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं व छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed