{"_id":"696bd8da844c29a4580d36d4","slug":"indian-border-security-system-tested-shravasti-news-c-104-1-slko1011-117314-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: भारत सीमा की सुरक्षा व्यवस्था परखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: भारत सीमा की सुरक्षा व्यवस्था परखी
Sun, 18 Jan 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए शुक्रवार शाम एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम सिरसिया पहुंचे। उन्होंने सिरसिया थाना प्रभारी शैलकांत उपाध्याय व एसएसबी टीम के साथ सुईया बॉर्डर पर गश्त की। सीमा क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील स्थलों व मार्गों का भ्रमण किया और सुरक्षा में तैनात जवानों से जानकारी ली।
थाना प्रभारी को संवेदनशील रास्तों पर नजर रखने व क्षेत्रीय ग्रामीणों से संवाद कर समय-समय पर गतिविधि संबंधी जानकारी लेने के लिए निर्देशित किया। पुलिस ने एसएसबी जवानों के साथ बाबा विभूति नाथ मंदिर व सीमावर्ती गांव मेढकिया में गश्त की। इस दौरान ग्रामीणों से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल पुलिस को सूचित करने की अपील की।