फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Income from Farmers Welfare Mission will double: CDO

किसानों की आय को दोगुना करने के लिए चलेगा किसान कल्याण मिशन .... सीडीओ

Mon, 04 Jan 2021 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Income from Farmers Welfare Mission will double: CDO
श्रावस्ती। कृषकों की आय दोगुना करने के लिए जिले में रोस्टर के अनुसार किसान कल्याण मिशन चलाया जाएगा। छह जनवरी से प्रारंभ होने वाले अभियान के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इस अभियान के तीन मुख्य भाग होंगे। रोस्टर के अनुसार निर्धारित तिथियों में 11 बजे से 3 बजे तक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए सभी बीडीओ को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन

इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने बताया कि कृषि व कृषि आधारित गतिविधियों जिसमें पशुपालन, बागवानी, मत्स्य, उद्यान, इत्यादि तथा किसान की आय दुगुना करने के लिए किसान कल्याण मिशन अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान छह जनवरी से प्रारंभ होना है। छह जनवरी को इकौना में, 13 जनवरी को गिलौला व हरिहरपुररानी तथा 20 जनवरी को जमुनहा तथा सिरसिया में अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान कृषि व सहवर्ती सेक्टर की वृहद प्रदर्शनी का आयोजन होगा। जिसमें स्थानीय स्तर पर लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यमिता इकाइयों तथा ग्राम्य विकास के आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित प्रमुख उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही विभिन्न प्रकार की कृषि तकनीकों के प्रदर्शन कराये जाएंगे।
विज्ञापन

किसान गोष्ठी में प्रगतिशील किसान, कृषि वैज्ञानिक एवं कृषि विभाग से जुड़े कृषि प्रसार कार्यकर्ता शासन की किसानोन्मुखी योजनाओं के बारे में सम्यक जानकारी उपलब्ध कराएंगे। विभिन्न विभागों द्वारा कृषि कल्याण की संचालित योजनाओं के लाभार्थियों को मौके पर ही लाभ प्रदान कराया जाएगा। कृषि मेला व कृषि प्रदर्शनी में कृषि विभाग के साथ साथ उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता, सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई, नेडा, विद्युत, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, वन, बाल विकास एवं पुष्टाहार अपनी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाएंगे। लाभार्थी परक योजनाओं के स्वीकृति पत्र, प्रमाण-पत्र कृषि यंत्र वितरण पुरस्कार योजना से संबंधित साहित्य आदि का वितरण भी किया जाना है। सभी कार्यक्रमों का संयोजन उप कृषि निदेशक कमल कटियार करेंगे। क्ष्
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed