फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   In Shravasti also the weather changed due to the strong wind

श्रावस्ती में भी तेज हवा संग हुई बारिश से बदला मौसम

Sun, 22 May 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
In Shravasti also the weather changed due to the strong wind
शनिवार रात हुई बरसात के बाद तुलसीपुर बाजार में व्याप्त जलभराव - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। तराई में सामान्य रहा मौसम का मिजाज शनिवार रात अचानक बिगड़ गया। इस दौरान चली तेज धूल भरी हवाओं के बीच झमाझम बरसात हुई। इससे मौसम का पारा कुछ नर्म पड़ा। तेज आंधी के कारण जहां आम व जायद की फसलों को नुकसान पहुंचा। वहीं जायद सहित सब्जियों की फसलों को फायदा मिला। खेतों में नमी देख किसानों ने भी धान की नर्सरी डालने के लिए खेतों की जुताई शुरू कर दिया।
विज्ञापन

जिले में शनिवार रात तेज धूल भरी हवा चली। तेज हवा के कारण जहां बाग में लगी आम की फसल को नुकसान पहुंचा। वहीं खेतों में लगी मक्का की फसल भी गिर गई। इस दौरान तेज हवाओं के कारण जन व धन की कोई हानि नहीं हुई। कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूट कर गिरने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित हुआ। जबकि नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई। तेज हवा के कारण मार्ग किनारे लगे होर्डिंग व पोस्टर भी टूट कर गिर गए।
विज्ञापन

इस दौरान हुई बरसात से खेतों में लगी जायद व सब्जियों सहित गन्ना तथा मेंथा की फसल को फायदा पहुंचा। वहीं बरसात के बाद जमीन में नमी आ जाने के कारण उड़ रही धूल जहां शांत हो गई। वहीं मौसम के तापमान में भी गिरावट आने से कई दिनों से भीषण उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली। रविवार को भी आसमान पर बदली छाई रही। वहीं कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम सुहाना व खेतों में नमी देख किसानों ने भी धान की नर्सरी लगाने के लिए खेतों की जुताई शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज हवा के बीच गुम हुई बिजली, रात भर बाधित रही आपूर्ति
श्रावस्ती। जिले के सभी विद्युत उपकेंद्र के अधिकांश फीडर जंगल व बाग सहित मार्ग के किनारे होकर निकले हैं। ऐसे मे चली तेज हवा के बीच हुई बरसात के कारण कई स्थानों पर पेड़ की डालियां टूट कर गिरने से बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। विद्युत कर्मियों ने रात में मौसम सामान्य होने के बाद नगर व कस्बों की विद्युत आपूर्ति तो बहाल करा दिया। लेकिन रात अधिक होने की बात कह ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति बहाल कराने में कोई रुचि नहीं लिया। जिसके चलते जिल के अधिकांश गांव व बाजार की आपूर्ति पूरी रात बाधित रही। इससे जहां लोगों को पूरी रात बिना बिजली बिताना पड़ा। गांव की आपूर्ति बाधित होने के कारण गांव भी पूरी रात अंधेरे में डूबे रहे।

जगह-जगह कीचड़ व जलभराव की समस्या से जूझते रहे लोग
तुलसीपुर। जिले में शनिवार हुई झमाझम बरसात के बाद गिलौला के ग्राम तुलसीपुर में तुलसीपुर बाजार से रिसिया बाजार जाने वाला मुख्य मार्ग नाला बन गया। वहीं जमुनहा बाजार में भी जलनिकासी का उचित प्रबंध न होने के कारण जगह जगह जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। जमुनहा बस स्टैंड पर आरसीसी मार्ग निर्माण में दोनों ओर पटरी और नाली न बनने से अगल-बगल के मकानों के सामने जल भराव की समस्या उत्पन्न हो गई। यही स्थिति भिनगा के खैरीमोड़, पुरानी बाजार, सब्जी मंडी सहित जिले के अन्य कस्बों, बाजारों व ग्रामीण क्षेत्रों की भी है। जहां कीचड़ व जलभराव के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed