फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   In-charge inspector Bhinaga will get the most outstanding service medal

प्रभारी निरीक्षक भिनगा को मिलेगा अति उत्कृष्ट सेवा पदक

Thu, 10 Sep 2020 09:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
In-charge inspector Bhinaga will get the most outstanding service medal
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली में तैनात प्रभारी निरीक्षक को गृह मंत्रालय भारत सरकार का अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया जाएगा। उन्हें जल्द ही राष्ट्रपति की ओर से यह सम्मान मिलेगा। देश भर से पुलिस व अद्धसैनिक बल के 1500 लोगों को राष्ट्रपति की ओर से अति उत्कृष्ट सेवा पदक व उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

यह अति उत्कृष्ट सेवा पदक भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से दिया जाना है। इसके लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से जारी सूची में भिनगा कोतवाली में तैनात प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडे का नाम 48वें स्थान पर है। इससे पूर्व देवेंद्र पांडे को वर्ष 2001 में सराहनीय सेवा मेडल, वर्ष 2008 में उत्कृष्ट सेवा मेडल प्राप्त हो चुका है।
विज्ञापन

देवेंद्र पांडेय गोरखपुर के थाना कैंपियरगंज अंतर्गत ग्राम डुमरिया के मूल निवासी है। जो वर्ष 1988 में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे। विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण कर 2007 में वह उप निरीक्षक तथा 2016 में निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए। वह गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती के विभिन्न स्थानों पर निरंतर आठ वर्षों से थानाध्यक्ष तथा प्रभारी निरीक्षक के रूप में कार्य करते हुए वर्तमान में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भिनगा कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed