फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Improve the district's ranking in health services

Shravasti News: स्वास्थ्य सेवाओं में सुधारें जिले की रैंकिंग

Thu, 01 May 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 01 May 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Improve the district's ranking in health services
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। डीएम ने संबंधित को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन कर जिले की रैंकिंग सुधारें। मातृ व शिशु मृत्युदर पर रोकथाम के लिए कारगर कदम उठाए, ताकि किसी भी गर्भवती, धात्री महिला व नवजात शिशुओं की मृत्यु न हो।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान आशा कार्यकर्ताओं की ओर से उत्तरदायित्वों को गंभीरता से पूरा न करने की जानकारी मिली। इस पर डीएम ने आशा कार्यकर्ताओं को चिह्नित कर कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, यूनिसेफ के जिला समन्वयक, सभी अधीक्षक, सभी बीईओ के सहयोग से शैक्षिक संस्थानों में टीडी अभियान के तहत शत प्रतिशत टीकाकरण कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीडीओ शाहिद अहमद, सीडीओ डॉ. अशोक कुमार सिंह, सीएमएस डॉ. केडी गुप्ता, एसीएमओ डॉ. वीके श्रीवास्तव व डॉ. उदयनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



जमुनहा क्षेत्र में हटाया अतिक्रमण

जमुनहा (श्रावस्ती)। जमुनहा क्षेत्र के कलकलवा मार्जिनल बांध पर बुधवार को अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान एसडीएम जमुनहा संजय कुमार राय, नायब तहसीलदार विपुल सिंह, थानाध्यक्ष मल्हीपुर आशीष कुमार ने लोगों को चेतावनी देते हुए अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। मार्जिनल बांध की पटरी पर कई लोग अवैध तरीके से फूस का घर बनाकर उसमें रह रहे हैं। वहीं कई ग्रामीण दुकान व ढाबली रखकर उसका व्यावसायिक उपयोग कर रहे थे। पुलिस व प्रशासन ने अतिक्रमण हटाकर पटरी को खाली कराया। इस मौके पर लेखपाल नितिन कुशवाहा, राजस्व निरीक्षक राम किशुन व पीएसी के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed