फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Immersion of idols of Lakshmi-Ganesh

Shravasti News: लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं का हुआ जलाधिवास

Sat, 25 Oct 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 25 Oct 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Immersion of idols of Lakshmi-Ganesh
वीरपुर क्षेत्र में प्रतिमा विसर्जन यात्रा निकालते श्रद्धालु।  - संवाद
श्रावस्ती/वीरपुर। जिले में विभिन्न स्थानों पर स्थापित लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन करने के लिए यात्रा निकाली गई। निर्धारित घाटाें पर प्रतिमाओं का शांतिपूर्ण तरीके से जलाधिवास कराया गया। इस दौरान लोग डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए।
विज्ञापन


जमुनहा क्षेत्र के ग्राम मल्हीपुर खुर्द में शुक्रवार को लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन करने के लिए यात्रा निकाली गई। यात्रा हरदत्तनगर गिरंट होते हुए चौबे डीह पुल तक पहुंची। इसके बाद प्रतिमाओं की पूजा व आरती कर जलाधिवास कराया गया।
विज्ञापन


इसी तरह श्री गणेश लक्ष्मी पूजा समिति महदेइया में बृहस्पतिवार को महदेइया गांव से कुटी मंदिर, सत्तीदाई माता व मिश्री पूर्वा गांव के काली माता मंदिर होते हुए यात्रा महदेइया गांव के पोखरे पर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर प्रतिमाओं का जलाधिवास कराया गया। इस दौरान नवीन मॉडर्न थाना प्रभारी लाल साहब सिंह दल-बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed